लखनऊ

राजा भ‌इया भाजपा से मांग रहे थे दो सीटें,सिर्फ एक पर बनी सहमति,फिर नरोत्तम से हुई मीटिंग –

लखनऊ:– जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भ‌इया को अपने पाले में लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी जुगत में लगी है। बीते दिनों बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजा भ‌इया की मुलाकात हुई।राजा भ‌इया से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी मुलाकात की।इससे पहले सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी राजा भ‌इया से मुलाकात कर चुके हैं।इन सबके बीच भाजपा के लिए राज्यसभा की 8वीं सीट पर चुनाव बेहद दिलचस्प हो रहा है।

 

राजा भ‌इया के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात में सीएम योगी के वोएसडी श्रवण बघेल भी मौजूद थे।सूत्रों का दावा है कि 8वीं सीट में लिए राज्यसभा चुनाव के लिए चल रही क़वायद की सीएम ऑफिस से मॉनिटरिंग हो रही है।

 

*ये दो सीटें मांग रहे थे राजा भ‌इया*

 

इन सबके बीच रघुराज प्रताप सिंह राजा भ‌इया से मिलने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और मंत्री जेपीएस राठौर पहुंचे।राजा भ‌इया के आवास पर हुई मुलाकात की खबरों के बीच सूचना है कि राजा भ‌इया पहले भाजपा से गठबंधन की कोशिश में थे।सूत्रों के मुताबिक राजा भ‌इया प्रतापगढ़ और कौशाम्बी सीट मांग रहे थे,लेकिन भाजपा केवल एक सीट कौशाम्बी देने के लिए तैयार थी,लेकिन वो भी अपने सिम्बल पर।

 

ऐसे में इस पर बात नहीं बनी।बाद में राजा भ‌इया के नजदीकी और सपा सरकार में कैबिनेट में साथी रहे अरविंद सिंह गोप संदेश लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के पास पहुंचे और मध्यस्थता की।अखिलेश यादव को मनाने समझाने के बाद अखिलेश यादव तैयार हुए।फिर प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम पटेल राजा भ‌इया के पास इस शर्त के साथ गए कि अगर वह राज्यसभा में समर्थन करते हैं तो उन्हें 1 सीट मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page