लखनऊ

योगी मंत्रिमंडल का 10 मार्च तक हो सकता है विस्तार,शामिल हो सकते हैं ये चेहरे –

लखनऊ:– उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार 10 मार्च तक हो सकता है।लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार सकता है।सूत्रों के मुताबिक योगी मंत्रिमंडल में ओम प्रकाश राजभर,दारा सिंह चौहान के साथ राष्ट्रीय लोकदल के दो विधायक मंत्री बनाये जा सकते हैं।आरएलडी से एक जाट और एक मुस्लिम को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी से भी एक या दो नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं।इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम ने राज्यपाल को पुस्तक रोम रोम में राम भेंट की।

 

बता दें कि ओमप्रकाश राजभर पिछले साल जुलाई में एनडीए में वापस आ गए थे। राजभर की एनडीए में वापसी के बाद से ही योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। राजभर का इंतजार भी लंबा होता जा रहा था।मीडियाकर्मियों ने जब-जब राजभर से योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर सवाल किया तो यही कहा कि उनके लिए मंत्री पद ज्यादा महत्व नहीं रखता है। हम एनडीए के साथ हैं।

 

ओपी राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ा था और छह सीटें जीतीं थी।बाद में सुभासपा ने राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया, जबकि समाजवादी पार्टी ने यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था। पिछले साल जुलाई में सुभासपा औपचारिक रूप से एनडीए में शामिल हो गई है। फिलहाल उप्र विधानसभा में सुभासपा के छह विधायक हैं। 

सुभासपा ने 2017 में भाजपा के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ा और चार सीटें जीतीं थी। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री के रूप में पहले कार्यकाल के दौरान ओपी राजभर को भी मंत्री बनाया गया था। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और सुभासपा की राहें अलग हो गईं थी। राजभर की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद जुलाई 2023 में सुभासपा एनडीए में लौट आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page