
लखनऊ :- उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए निरीक्षण शुरू कर दिया है। सभी 75 जिलों के लिए आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलों के लिए आईएएस बने नोडल अफसर 24 और 25 मई को प्रदेश भर के जिलों का करेंगे निरीक्षण –
50 करोड़ से अधिक की लागत की परियोजनाओं का करेंगे भौतिक सत्यापन
26 मई को नोडल अधिकारी मुख्य सचिव को देंगे रिपोर्ट
गोसेवा स्थल और जल योजनाओं का भी होगा निरीक्षण –
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की मुख्य स्टाफ अधिकारी अमृता सोनी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नोडल अधिकारियों को निरीक्षण पूरा करने के बाद 26 मई तक अपनी विस्तृत रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपनी है।
IAS ऋतु महेश्वरी करेंगी लखनऊ, डॉ रूपेश कुमार प्रयागराज, भवानी सिंह फतेहपुर, रविंद्र कुमार प्रतापगढ़, राम केवल कौशांबी, विजय किरन आनंद वाराणसी,अंकित कुमार अग्रवाल जौनपुर, गौरव वर्मा चंदौली, दिव्य प्रकाश गिरी गाजीपुर, प्रकाश बिंदु मिर्जापुर, जयशंकर दुबे सोनभद्र, कृष्ण कुमार गुप्ता भदोही, भूपेंद्र चौधरी आजमगढ़, शीलधर यादव बलिया,ओम प्रकाश शर्मा मऊ, इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर, शिशिर देवरिया, अरविंद कुमार चौरसिया कुशीनगर, मनोज कुमार द्वितीय महाराजगंज, सुधा वर्मा बस्ती, संजीव सिंह संत कबीर नगर, अभिषेक सिंह सिद्धार्थ नगर, मासूम अली सरवर गोंडा, कृतिका शर्मा बलरामपुर, गरिमा यादव श्रावस्ती, प्रेरणा शर्मा बहराइच, आदर्श सिंह अयोध्या, नेहा जैन अंबेडकर नगर, संदीप कौर बाराबंकी, सी इंदुमती सुल्तानपुर, वंदना वर्मा अमेठी,बी चंद्रकला रायबरेली, चैत्रा वी हरदोई, सेल्वा कुमारी के उन्नाव, किंजल सिंह सीतापुर, माला श्रीवास्तव लखीमपुर, मुथुकुमार स्वामी कानपुर, कृतिका देवस्थान कानपुर देहात, कुणाल तेलुगू फर्रुखाबाद, अमित कुमार सिंह इटावा, रणविजय यादव औरैया, अर्चना वर्मा कन्नौज, प्रमोद कुमार उपाध्याय बांदा, राहुल सिंह महोबा, राजेंद्र सिंह द्वितीय हमीरपुर, धीरेंद्र सिंह सचान चित्रकूट, शेषनाथ अमरोहा, अवनीश कृष्णा मेरठ, हीरालाल यादव गाजियाबाद, मानवेंद्र सिंह हापुड़, साहब सिंह नोएडा,देवेंद्र कुमार पांडे बुलंदशहर, अवधेश कुमार तिवारी बागपत , राजेश प्रकाश सहारनपुर, दुर्गेश कुमार त्यागी मुजफ्फरनगर, राजेश कुमार त्यागी शामली, मारकंडे साहब झांसी,राजकुमार प्रथम जालौन, सुनील कुमार ललितपुर,बृजेश नारायण सिंह आगरा, कुमार प्रशांत मथुरा, अरुण प्रकाश फिरोजाबाद, टीके शिबू मैनपुरी, रमाकांत अलीगढ़, शेष मणि त्रिपाठी हाथरस,देवेंद्र कुमार कुशवाहा एटा, रघुवीर कासगंज,राजेश कुमार द्वितीय बरेली, महेंद्र बहादुर सिंह बदायूं, भानु प्रताप त्रिपाठी पीलीभीत, रजनीश चंद्र शाहजहांपुर, वैभव श्रीवास्तव मुरादाबाद, चंद्रभूषण संभल, चंद्र विजय सिंह रामपुर और डॉ उज्जवल कुमार बिजनौर में करेंगे निरीक्षण –
अधिकारियों की विस्तृत सूची यह सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक जिले में प्रमुख परियोजनाओं की गहन समीक्षा की जाएगी, जिसका उद्देश्य राज्य भर में विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।