Uncategorized

मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ:मेरे पास ना साइकिल ना घर; 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा – पीएम

झारखंड:- पीएम मोदी ने शनिवार को पलामू और गुमला में जनसभा की। पलामू में पीएम ने भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों ने JMM- कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। पीएम मोदी ने लोगों को वोट की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गई।

 

पीएम ने कहा कि आपके आशीर्वाद से मोदी पर 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है। परिवारवाद पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग अपने बच्चों के लिए पैसा जमा कर रहे हैं। मेरे पास ना साइकिल है ना घर। मेरा परिवार और वारिस तो आप लोग हैं। मैं आपको विकसित भारत देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन लोगों को मेरे आंसू अच्छे लगते हैं।

 

कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान दुनियाभर में जा-जाकर रोता है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। मजबूत भारत आज मजबूत सरकार ही चाहता है। पीएम ने कहा कि मां भारती का अपमान नहीं सहेंगे। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। भारत ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था। पहले कोई समय ऐसा नहीं होता था कि देश की सेवा करते-करते नौजवान सीमा पर शहीद ना होते हों। पहले ये हर महीने चलता था। आज ये सब बंद हो चुका है। ये आपके एक वोट ने किया है।

 

 

वहीं गुमला में उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को घेरा। पीएम ने कहा ये मेरे खिलाफ वोट जिहाद कर रहे। ये कुछ भी कर लें लेकिन देश पीछे हटने वाला नहीं और मोदी डरने वाला नहीं। इंडी गठबंधन को मूर्खों का सरदार बताते हुए कहा कि मेरे खिलाफ झूठ फैलाते हैं कि मैं आऊंगा तो आरक्षण खत्म कर दूंगा। मैं तो 10 साल पहले ही आ चूका। दो बार से पीएम भी हूं। सच तो ये हैं कि इंडी गठबंधन वाले आपके आरक्षण में डाका डालकर उसे मुसलमानों को देना चाहते हैं, लेकिन जब तक मैं हूं..ऐसा होने नहीं दूंगा।

 

पीएम ने कहा कि झारखंड में कोई ऐसा एग्जाम नहीं है, जिसका पेपर लीक नहीं होता हो। यहां की सरकार से कुछ नहीं होगा तो मुझे ही दिल्ली से बैठकर डंडा चलाना पड़ेगा। हमने पेपरलीक के लिए बड़ा कानून बनाया।

 

मोदी के झारखंड दौरे का मिनट-टू-मिनट अपडेट नीचे पढ़िए…

 

अपडेट्स

01:26 PM

4 मई 2024

 

मैं दलित, आदिवासी, OBC के आरक्षण से रत्तीभर भी चोरी नहीं करने दूंगा

01:18 PM

4 मई 2024

 

इंडी वाले मेरे खिलाफ झूठ फैलाते हैं

01:15 PM

4 मई 2024

 

पेपरलीक के खिलाफ कड़ा कानून बनाया

01:07 PM

4 मई 2024

 

मेरे खिलाफ वोट जिहाद कर रहे

पीएम ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे खिलाफ वोट जिहाद कर रहे हैं।

 

01:06 PM

4 मई 2024

 

कांग्रेस काल में राशन गोदाम में सड़ता था

01:01 PM

4 मई 2024

 

पीएम ने इंडी गठबंधन को बताया मूर्खों का सरदार

पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले मेरे खिलाफ झूठ फैलाते हैं। वो कह रहे हैं कि मैं आऊंगा तो संविधान बदल दूंगा। आरक्षण खत्म कर दूंगा। मूर्खों के सरदार मैं तो 10 साल पहले ही आ चुका हूं। 10 साल से पीएम हूं। कांग्रेस खुद आरक्षण में डाका डालने का काम कर रही है।

 

12:59 PM

4 मई 2024

 

हमने के गांव तक इंटरनेट पहुंचाया

12:59 PM

4 मई 2024

 

जिसने झारखंड को लूटा वो जेल में

प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री ने झारखंड को लूटा। आज वो जेल में बंद हैं। भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई तो होगी ना। कोर्ट भी इस पर ठप्पा लगा रहा है। मैं कहता हूं भ्रष्टाचारियों को भगाओ, इंडी वाले कहते हैं-भ्रष्टाचारियों को बचाओ।

 

12:56 PM

4 मई 2024

 

कांग्रेस सांसद के घर नोटों के ढेर मिले

पीएम ने कहा कि कांग्रेस सांसद के घर से नोटों के ढेर मिले। इतने पैसे कि गिनने के लिए आई मशीनें भी हांफने लगीं। ये पैसा आपका है, इतनी लूट का अधिकारी इन्हे किसने दिया।

 

12:55 PM

4 मई 2024

 

झारखंड में पेपरलीक होते हैं

पीएम ने कहा कि झारखंड में कोई ऐसा एग्जाम नहीं है, जिसका पेपरलीक नहीं होता हो। इससे झारखंड के युवाओं का क्या होगा। यहां की सरकार से कुछ नहीं होगा तो मुझे ही दिल्ली से बैठकर डंडा चलाना पड़ेगा। हमने पेपरलीक के लिए बड़ा कानून बनाया।

 

12:53 PM

4 मई 2024

 

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का इंडी गठबंधन ने विरोध किया था

पीएम ने पिछड़ों जिलों के लिए चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इसका सुझाव मुझे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने दिया था। आगे उन्होंने कहा कि आपलोग को नहीं भूलना चाहिए कि एक आदिवासी दलित बेटी द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाने का सबसे ज्यादा विरोध इंडी गठबंधन ने किया था।

 

12:50 PM

4 मई 2024

 

कांग्रेस के पाप की लिस्ट बनाए तो कई दिन निकल जाएं

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के पाप की लिस्ट बनाए तो कई दिन निकल जाएं। ये कांग्रेस ही है, जिसने पलामू, गुमला, लोहरदगा को पिछड़ा बताकर छोड़ दिया। इन जिलों में बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन मैंने इन जिलों को आकांक्षी जिले बनाया। आज ये आकांक्षी जिले देश के बाकी जिलों की राह पर आ गए हैं।

 

12:48 PM

4 मई 2024

 

कांग्रेस के शाही परिवार को तकलीफ हो रही

कांग्रेस के शाही परिवार को तकलीफ हो रही है। मैं सोचता हूं कि गरीब का परिवार भूखा ना रहे। उनके घर चूल्हा जलता रहे तो उनको परेशानी होती है। शाही परिवार कुछ भी कहे लेकिन मोदी ने मुफ्त राशन देने की गारंटी दे रखी है।

 

12:46 PM

4 मई 2024

 

पीएम बोले- गरीब युवा सोशल मीडिया का हीरो है

मैंने जब स्वच्छता अभियान शुरू किया तो कांग्रेस वालों ने गालियां दी। कहा- झाड़ू लगाने से क्या होगा। शौचालय बनाने से क्या होगा। आज देखिए इसका क्या फायदा हो रहा। मैंने जब मोबाइल का डेटा सस्ता किया तो जेएमएम-कांग्रेस वालों ने सवाल किया कि गरीब इंटरनेट का क्या करेगा। आज इंटरनेट के कारण गरीब सोशल मीडिया में हीरो है।

 

12:44 PM

4 मई 2024

 

गुमला में पीएम ने कहा- भगवान बिरसा मुंडा मेरे लिए प्रेरणा हैं

गमुला में पीएम ने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके गांव जाने का सौभाग्य मिला था। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसे ये सौभाग्य मिला। मेरे लिए भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ एक नाम नहीं है, मेरे लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने मुझे हर चुनौती से जीतना सिखाया है।

 

11:44 AM

4 मई 2024

 

पीएम बोले- कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन-जायदात पर पड़ गई है

11:37 AM

4 मई 2024

 

मैंने गरीबी को जिया है

पीएम ने कहा कि मेरे जीवन को आप भली-भांति जानते हैं। मैं गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। मैंने गरीबी को जिया है। गरीब की जिंदगी कितनी तकलीफ वाली होती है, उससे मैं गुजरते-गुजरते यहां आया हूं। इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणाओं ने मेरे अपने जीवन के अनुभव से जन्म लिया है। ये आंसू वही समझ सकता है जिसने गरीबी देखी हो। जिसने मां को धुंए में खांसते देखा नहीं उसे ये आंसू कभी समझ नहीं आ सकते।

 

पीएम ने आगे कहा कि जिसने अपना पेट बांधकर मां को सोते नहीं देखा, जिसने लोटा भर पानी पीकर मां को भूख मिटाते नहीं देखा, जिसने अपनी बीमारी को छिपाते नहीं देखा, शौचालय के अभाव में पीड़ा और अपमान सहते नहीं देखा वो मोदी के इन आंसुओं का मर्म नहीं समझेगा। लेकिन ये कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं… वो तो गर्व से कहते हैं कि उनके घर में कई प्रधानमंत्री थे। वे चांदी के चम्मच से खाते रहे। गरीब की, दलित और आदिवासी झोपड़ी में फोटो खिंचवाते रहे लेकिन गरीब के लिए कुछ नहीं किया।

 

11:36 AM

4 मई 2024

 

आपके एक वोट से आज राम मंदिर बन गया

प्रधानमंत्री ने कहा कि 500 साल से हमारी कितनी ही पीढ़ियां संघर्ष करती रहीं, इंतजार करती रहीं, लाखों लोग शहीद होते रहे। 500 साल लंबा अविरत संघर्ष चला। शायद दुनिया में इतना लंबा अविरत संघर्ष कहीं नहीं हुआ होगा जो अयोध्या में हुआ। आपके वोट की ताकत देखिए… 500 साल तक अनेक पीढ़ियां बीत गईं, लेकिन जो काम नहीं हुआ वो आपके एक वोट से, आज राम मंदिर बन गया।

 

11:36 AM

4 मई 2024

 

आपके एक वोट ने कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया

पीएम ने कहा कि आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया, ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लग गई थी। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने भाजपा-NDA की सरकार बनाई और आपके इस एक वोट की ताकत का परिणाम क्या हुआ? आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है।

 

11:36 AM

4 मई 2024

 

डरपोक सरकार दुनिया भर में जा जाकर रोती

पीएम ने कहा कि एक वो स्थिति थी जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जा जाकर रोती थी। वो वक्त चला गया जब हम दुनिया में जाकर रोते रहे। आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया में जा जाकर रो रहा है। ‘बचाव-बचाव’ चिल्ला रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के इस शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है।

 

11:35 AM

4 मई 2024

 

संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा

पीएम मोदी ने कहा कि मैं संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा। मुझे गर्व है कि मैं भगवान बिरसा की धरती उलिहातू गया। भगवान बिरसा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे।

 

11:33 AM

4 मई 2024

 

पीएम बोले-मैं गरीबी का जीवन जीकर आया हूं

11:29 AM

4 मई 2024

 

कांग्रेस-जेएमएम आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं

कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले आपसे दलित, पिछड़ों, ओबीसी का आरक्षण छीन लेना चाहते हैं। जब संविधान बन रहा था, तभी ये बात तय थी कि धर्म के नाम आरक्षण नहीं दिया जाएगा। लेकिन कांग्रेस-जेएमएम वाले आदिवासी, गरीब, दलितों के आरक्षण में डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं।

 

11:28 AM

4 मई 2024

 

कांग्रेस की नजर आपकी संपत्ति पर है

मोदी यहां रोजगार बढ़ाना चाहता है, लेकिन कांग्रेस की नजर आपके जायदाद पर पड़ गई है। कांग्रेस ने अपना मैनिफेस्टो निकाला है। जिसमें वो आपके पास घर है या नहीं, जमीन है या नहीं, गहने हैं या नहीं, इसकी जांच कराएंगे और फिर आपकी संपत्ति अपने वोट बैंक को दे देंगे।

 

11:24 AM

4 मई 2024

 

पलामू को पहले पिछड़ा जिला माना जाता था

पलामू को पहले पिछड़ा जिला बताया जाता था। पलामू कहां है, कांग्रेस को पता नहीं था। मुझे जब मौका मिला तो मैंने इसे आकांक्षी जिले बनाऊंगा। पहले यहां कोई अफसर आना नहीं चाहता था, लेकिन मैंने देश के अच्छे अफसरों को यहां लगाया और अब आसमान-जमीन का फर्क आ गया है। पहले जिले में 100 में से 14 के पास पक्का मकान था। आज लगभग हर किसी के पास पक्का मकान है।

 

11:16 AM

4 मई 2024

 

पीएम बोले- मेरे वारिस आप सभी लोग

11:12 AM

4 मई 2024

 

पीएम बोले- मां भारती का अपमान नहीं सहेंगे

पीएम ने कहा कि मां भारती का अपमान नहीं सहेंगे। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। भारत ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था। पहले कोई समय ऐसा नहीं होता था कि देश की सेवा करते-करते नौजवान सीमा पर शहीद ना होते हों। पहले ये हर महीने चलता था। आज ये सब बंद हो चुका है। ये आपके एक वोट ने किया है।

 

11:12 AM

4 मई 2024

 

पीएम बोले- कांग्रेस की डरपौक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी

कांग्रेस की डरपौक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान दुनियाभर में जा-जाकर रोता है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। मजबूत भारत आज मजबूत सरकार ही चाहता है।

 

11:08 AM

4 मई 2024

 

पीएम ने लोगों को वोट की ताकत समझाई

11:07 AM

4 मई 2024

 

पीएम बोले- JMM-कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए

पलामू में पीएम मोदी सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों ने JMM- कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। पीएम मोदी ने लोगों को वोट की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गई।

 

10:42 AM

4 मई 2024

 

मंच पर पहुंचे पीएम मोदी

10:26 AM

4 मई 2024

 

पलामू पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी झारखंड दौरे के दूसरे दिन पलामू पहुंचे हैं। यहां चियांकी एयरपोर्ट मैदान में जनसभा हो रही है। पलामू से बीजेपी ने एकबार फिर बीडी राम पर भरोसा जताया है।

 

10:10 AM

4 मई 2024

 

मंच पर एनडीए के बड़े नेता, पीएम का इंतजार

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विधायक शशिभूषण मेहता, विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, सांसद और भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम, विधायक भानु प्रताप शाही, विधायक आलोक चौरसिया, विधायक कमलेश सिंह, विधायक पुष्पा देवी, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, पूर्व सांसद घुरन राम, पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी मौजूद हैं।

 

10:09 AM

4 मई 2024

 

पलामू में पीएम के सभा की तस्वीर

09:58 AM

4 मई 2024

 

पलामू में पीएम के जनसभा की तस्वीर

09:54 AM

4 मई 2024

 

पीएम की सभा को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं

09:37 AM

4 मई 2024

 

पीएम को सुनने लाठी का सहारा लेकर आते बुजुर्ग

09:36 AM

4 मई 2024

 

पलामू में पीएम को सुनने के लिए पहुंचने लगे लोग

09:35 AM

4 मई 2024

 

लोहरदगा से एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव के लिए भी पीएम सभा करेंगे

 

09:34 AM

4 मई 2024

 

पलामू में बीडी राम के सामने राजद की ममता भुइयां

 

09:33 AM

4 मई 2024

 

पीएम राजभवन से रांची एयरपोर्ट रवाना

पीएम मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। कल उन्होंने चाईबासा में जनसभा की। फिर राजधानी रांची में उनका रोड शो हुआ। रात्रि में वो राजभवन में रुके थे। आज वहां से पलामू के लिए रवाना हुए हैं।

 

09:32 AM

4 मई 2024

 

5 किलोमीटर के दायरे में 13 चेकिंग पॉइंट

सुरक्षा को लेकर मुस्तैदी इस तरह है कि चियांकी हवाई अड्डा वाले मार्ग में रेड़मा चौक से लेकर डीएवी स्कूल तक चार किलोमीटर के दायरे में 13 चेकिंग पाॅइंट बनाए गए हैं। सभी चेकिंग पाॅइंट पर पुलिस की जांच शुरू हो गई है।

 

शहर में घुसने वाले सभी एंट्री पॉइंट पर विशेष नजर रखी जा रही है। दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की तलाशी ली जा रही है। राज्य मुख्यालय से आधा दर्जन आईपीएस पहुंच चुके हैं और एसपीजी के साथ सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

09:31 AM

4 मई 2024

 

3 लेयर की सुरक्षा में रहेंगे पीएम

पलामू और गुमला में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिहाज से 4 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां 3 लेयर सुरक्षा घेरे में रहेंगे। पहला घेरा एसपीजी, दूसरा घेरा एनएसजी और सबसे बाहरी घेरा में झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। हेलीपैड से लेकर सभा स्थल पूरी तरह एसपीजी और एनएसजी के निगरानी में रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page