लखनऊ

4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही, बीजेपी की हार होने जा रही है, बीजेपी जीती तो योगी हटाए जाएंगे,अमित शाह को वारिस बनाएंगे मोदी – अरविंद केजरीवाल

✍️रोहित नंदन मिश्र

लखनऊ:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस की।इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। अगर मोदी जी चुनाव जीतते हैं तो दो महीने में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा देंगे,आरक्षण को खत्म कर देंगे। चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

 

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो रिटायरमेंट की आयु 75 साल रखी गई थी। सुमित्रा महाजन,मुरली मनोहर जोशी,लाल कृष्ण आडवाणी इसका उदाहरण हैं।अगले साल 17 सितंबर को मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। मोदी ने धीरे-धीरे अमित शाह के रास्ते के कांटो को दूर कर किया। वसुंधरा राजे, सुमित्रा महाजन, शिवराज सिंह चौहान, डॉ. रमन सिंह को हटाया। अब केवल योगी ही बाधा हैं उन्हें हटाया जाएगा। उन्हें मोदी हटाएंगे क्योंकि अपने बनाए नियम को वो नहीं तोड़ते। वरना लोग उन पर सवाल उठाएंगे। ये नियम उन्होंने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को हटाने के लिए बनाए थे। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा 220 सीटों से ज्यादा नहीं बढ़ेगी। राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और बंगाल में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा ही आरक्षण के खिलाफ रही है।

 

इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों में अब तक भाजपा चित्त हो चुकी है। जनता में आंसुओं का उफान है। 400 पार का नारा इसलिए दिया गया है कि 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत रहे। इस बार जनता 140 सीटों के लिए तरसा देगी। अखिलेश ने कहा कि अब समझ में आया चार चरणों के बाद कि वो 543 में से 400 के बाद बची हुई 143 सीटों को देख रहे हैं। क्योंकि 400 पार सीटें 143 ही बनती है।उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में भाजपा को करारी हार मिलेगी। रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ आरक्षण को बचाना होगा। हारने के बाद ये झूठ का विश्वविधालय खोलेंगे।

 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर के अंदर एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। प्रज्वल रमन्ना ने हजारों महिलाओं के साथ शोषण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसका समर्थन कर रहे हैं। महिला पहलवानों को घर से खींच कर मारा गया। मोदी खामोश रहे। स्वाति मालीवाल जब पहलवान बेटियों के साथ थी तो मारा गया।संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमारा परिवार है और उन्होंने स्पष्ट बयान दिया है। भाजपा और पीएम मोदी को मेरे द्वारा बताए गए सभी मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page