Uncategorized
Trending

मोदी और अडानी के कारण बागवानों को सेब के नहीं मिलते सही दाम: राहुल गांधी –

शिमला:- नाहन में विशाल जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोटरों को बब्बर शेर की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि बब्बर शेर जंगल में रहता है लेकिन आज हजारों बब्बर शेर एक साथ बैठे हैं। 

राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 40 साल मेहनत करने के बाद एक आम आदमी सीएम बना है। मैंने अपनी आंखों से सुक्खू जी को मेहनत करते देखा है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए लड़ता देखा है। उन्होंने कहा कि सब के सब स्पेशल होते हैं किसी न किसी व्यक्ति की अपनी स्ट्रेंथ होती है। हर दिन व्यक्ति मेहनत करता है। 

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता आजादी के लिए लड़े। हमारे लाखों कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर लड़े। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान की सोच हजारों साल पुरानी है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उनके नेता खुलकर कह रहे हैं कि हमारी सरकार 400 पार हुई तो संविधान को फाड़कर फेंक देंगे।

मोदी कहते हैं कि उनका भगवान के साथ डायरेक्ट क्नेक्शन है और कार्यकर्ता ताली बजाते हैं और कहते हैं वाह क्या बात कही।

उन्होंने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के चार चमचे बैठाकर इंटरव्यू लेते हैं कि आम कैसे खाते हैं चूस कर या कैसे वो जवाब देते हैं मुझे नहीं पता मैं तो बायोलॉजीकल हूँ, मैं इंसान नहीं हूं। लेकिन चमचे वाह -वाह करते हैं। 

मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूँ आपका अकेले भगवान से कनेक्शन है क्या यह बीमारी सुबह होती है ,शाम को या दिन को होती है। यह बता दीजिए।   

 

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने अडानी को हिमाचल के सेब पकड़ा दिए। 7 एयरपोर्ट 50 साल के लिए दे दिए। राहुल गांधी ने कहा कि शायद परमात्मा कह रहे हैं कि पीएम मोदी को अडानी की मदद करनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कुछ लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ किया, लेकिन हिमाचल को 9 हजार करोड़ नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और अडानी की पार्टनरशिप के कारण हिमाचल के किसानों को सेब के सही दाम नहीं मिल पाते, क्योंकि मोदी ने सभी कोल्ड स्टोरेज अडानी को दे दिए हैं वो जब चाहते हैं सेब के दाम को कंट्रोल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर 24 साल में किसानों का कर्जा माफ करते तो 16 लाख करोड़ बनता। यह फैशन बन गया है मीडिया उनके हाथ में है हिमाचल के मीडिया में सेब की खबर नहीं देखी क्योंकिं मीडिया अंबानी की हो गई है। उन्होंने कहा कि मोदी ने बीते दस सालों में 22-25 लोगो को अरबपति बनाया है बाकी हिंदुस्तान देखता रह जाता है । अडानी के शेयर प्राइस बढ़ते जाते हैं अगर नरेंद्र मोदी है तो अडानी का बिजनेस आसमान छू लेता है। 

राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही देश के सारे गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी हर परिवार से एक महिला चुनी जाएगी। जिसके खाते में 5 जुलाई को पहली किस्त 8500 रुपए आएगी। करोड़ों महिलाओं के खाते में हर माह एक साल तक ठकाठक -ठकाठक- ठकाठक पैसे आएंगे।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मीडिया अडानी -अंबानी की है हमारी है ही नहीं अगर आप महिलाओं को मिलने वाले पैसे पर ज़्यादा बोलेंगे तो हम यह राशि दोगुना करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि टीवी पर आपने अंबानी की शादी देखी, लेकिन सेब बागवानों को नहीं दिखाया जाता है। 

राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को प्राइज फिक्सिंग का सामना करना पड़ता है। अडानी जी आते हैं और कम दामों में सेब खरीदते हैं और महंगे दामों पर बेचते हैं। किसानों को फसलों के दाम अच्छे नहीं मिलते ऐसे में हम MSP लागू करेंगे। किसानो का कर्ज माफ करने वाले हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि 21 वीं सदी में स्त्री और पुरुष जॉब करते हैं दोनों 8 घंटे काम करती हैं लेकिन हिमाचल की महिलाएं16 घण्टे काम करतती हैं। इसलिए उनके खाते में 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। मनरेगा में गरीब लोगों को रोजगार देते हैं। ग्रेजुएट युवाओं को पहली नौकरी पक्की कंपनियों में बेहतरीन ट्रेनिंग के रूप में 8500 रुपए हर माह ठकाठक-2 आएंगे। आशावर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों के खाते में की दिहाड़ी बढ़ेगी। 

उन्होंने कहा कि मोदी ने 22-25 अरबपतियों का जो कर्ज माफ किया है उससे उन्होंने अमेरिका, जापान, लंदन, फ्रांस ,चाइना में जमीन खरीदी है। कांग्रेस सीधा पैसा आपके एकाउंट में डालेंगी। घर खरीदने के लिए शिमला, नाहन, और अन्य जगहों खरीद सकेंगे। मेड इन इंडिया फैक्ट्रियां खोलेंगे। उन्हीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि आज लड़ाई संविधान को बचाने की है इसलिए इसकी रक्षा करनी है । हिदुस्तान की आवाज इस संविधान में है दिल्ली में हम और प्रियंका आपके सिपाही हैं। शिमला में सुक्खू जी आपके सिपाही हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल की सरकार को गिराने की पुरजोर कोशिश की। राहुल ने कहा कि हिमाचल की जनता चारों लोकसभा सीटों को कांग्रेस की झोली में डालें। 

उधर, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा देश के कहा कि 15 माह पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। राहुल गांधी के आदेश का पालन किया गया। जो वोट के दम पर सत्त्ता नहीं प्राप्त कर सके वो नोट के दम पर सत्ता हथियाना चाहते थे लेकिन अब उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है। सीएम ने कहा कि उन्होंने 15 माह के भीतर पांच महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। जिसमें कर्मचारियों को OPS दी, महिलाओं को 1500 रुपए दिए,विधवा महिलाओं के बच्चों का 27 साल तक सारा खर्च उठाएंगे।अनाथ बच्चों को सहारा दिया। 18 साल से ऊपर की महिलाओं को जब जक सांस तब तक हर साल 18 हजार रुपए दिए जाएंगे क्या गुनाह किया क्या। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई ईमानदारी की बेईमानी से है,धर्म की अधर्म से है,दाग से बेदाग की है।उन्होंने कहा कि बेईमान बार बार ईमानदारी से लड़ता है जीत ईमानदार की होती है झूठ बार बार सच से टकराता है जीत सच की होती है। अब एक जून को इन बेईमानो को सबक सिखाने का समय आ गया है आप कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर सच का साथ दें।

उधर, जनसभा को संबोधित करते हुए 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लोगों से अपील की कि विनोद सुल्तानपुरी को संसद पहुंचाना है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने काफी बड़ी-बड़ी बातें की, लेकिन आपदा के समय कहां थे। प्रधानमंत्री ने आपदा के समय में एक पैसा देना भी मुनासिब नहीं समझा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी के पिता ने इस क्षेत्र की काफी ऊंचाई पर पहुंचाया और विनोद सुल्तानपुरी भी उनके नक्शे कदम पर चलेंगे।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें :-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page