वाराणसी
Trending

मुख्यमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र का किया शुभारंभ ;अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में लाइव दिखाया गया कार्यक्रम –

✍️नवीन तिवारी

वाराणसी:– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों के कक्षा छ और कक्षा नौ के शैक्षणिक सत्र 2024-2025 का शुभारंभ किया गया। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम का जिले में लाइव प्रसारण अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा में दिखाया गया।इस कार्यक्रम को आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और जिलाधिकारी एस.राजलिंगम की उपस्थित में दिखाया गया। 

स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और माता सरस्वती की फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया गया। यहाँ पर अटल आवासीय विद्यालयों से संबंधित लघु डायक्यूमेंट्री को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की गई। एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में जितने भी महापुरुष हुए, सभी सामान्य परिवार के थे। आप जिस परिवार या क्षेत्र से यहाँ पढ़ने के लिए आएँ हैं, ईमानदारी से पढ़ाई करें और आगे बढ़े। यहाँ से एक छात्रा का चयन इसरो में हुआ है, जो विद्यालय और जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को बनारस की संस्कृति के बारे में बच्चों को जानकारी देने को कहा। उन्होंने रामचरितमानस की छौपाई भी सुनाई। कहा कि देश की 35% युवा हैं।आप सभी देश के भविष्य हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि इस विद्यालय में गरीब तबके,शोषित,वंचित और निराश्रित बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। इस विद्यालय में पढ़कर कोई बच्चा आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर और इंजीनियर सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त होंगे।यहाँ पर विश्वस्तरीय सुविधाएँ प्रदान की जा रही है।यह विद्यालय पूरे समाज के लिए मिसाल है।कहा कि सभी बच्चे पूरी मेहनत और लगन से पढ़कर अपने सपने साकार करें।

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि इस उम्र में आप सभी अपना घर छोड़कर यहाँ पढ़ने आए हैं,ईमानदारी से पढ़ाई करें।कहा कि शिक्षा ऐसी वस्तु है,जो जिंदगी भर आपके साथ रहेगी। ये जादू की छड़ी की तरह है। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को किट प्रदान किया गया।कार्यक्रम का संचालन राजीव ने किया। इस कार्यक्रम में विधायक त्रिभुवन राम, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ राय व शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page