
हाथरस:- संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए हाथरस एटा बॉर्डर के पास स्थित रतीभान पुर में बहुत बड़ी संख्या में लोग जमा थे.
नारायण साकार हरि के नाम से प्रसिद्ध संत पश्चिमी यूपी में ज्यादा प्रचलित हैं. थ्री पीस सूट पहनकर वह भक्तों को मोहमाया से ऊपर उठकर ईश्वर की भक्ति में लीन होने का ज्ञान देते हैं.
कौन हैं नारायण साकार हरि ?
सफेद सूट और टाई पहनकर प्रवचन देते हैं
मूल रूप से एटा जिले के बहादुर नगरी के रहने वाले
खुफिया विभाग में सरकारी नौकरी करते थे
1990 में नौकरी से इस्तीफा दिया
नौकरी छोड़ने के बाद अध्यात्म में रम गए
कोरोना में सत्संग करके चर्चा में आए थे
पत्नी के साथ मंच से प्रवचन करते हैं
सत्संग को मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम’ कहा जाता है
बनाई गई जांच कमेटी
नारायण हरि का कनेक्शन सियासत से भी है. कुछ मौकों पर यूपी कई बड़े नेताओं को उनके मंच पर देखा जा चुका है. इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम भी शामिल है.
सत्संग पंडाल में भगदड़ से अब तक 137 की मौत हो चुकी है। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है। हादसे को अपनी आंखों से देखने वाली एक युवती ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चोरो ओर चीख पुकार मची हुई थी।
यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 137 की मौत, 150 घायल।
मृतकों में कई महिलाएं व बच्चे भी शामिल।
जो तस्वीरें आ रहीं है काफी भयावह है।
रंगम फिल्म्स के माध्यम से कलाकार बनें और अपनी कलात्मक प्रतिभा को निखारें –
107 मौत हुई है, मैंने अपने हाथ से गिना है।
इस हादसे की जांच के लिए एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ की एक कमेटी बनाई गई है. सीएम कार्यालय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं.
मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर भेजे गए तीनों मंत्रियों, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार से लगातार संपर्क में हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश, घटना का दोषी कोई हो, बचेगा नहीं, होगी कठोर कार्रवाई
प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार भी बैठक में मौजूद।
हाथरस में सत्संग में हुई भगदड़ में अब तक 116 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर चैत्रा वी ने की है।
काफी संख्या में घायल लोगों को आसपास के जिलों में भर्ती कराया गया है।
आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रशासन अभी भी घटना में कुल कितने लोगों की मृत्यु हुई और घायल हैं इसका पूरा ब्योरा नहीं जुटा पाया।
अब तक सिर्फ 17 मृतकों की ही पहचान हो पाई है।
हाथरस-हाथरस हादसे पर DGP प्रशांत कुमार का बयान, हादसे में 116 लोगों की जान गई.
80 हजार लोगों की अनुमति ली गई थी
सत्संग में 80 हजार लोगों की अनुमति
1 पुरुष, 7 बच्चें, 98 महिलाओं की मौत
80 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी।
हाथरस में भगदड़ से 137 लोगों की गई जान
हादसे में जान गवाने वाले 14 लोगों की पहचान
मथुरा की जमुनापार निवासी यशोदा, एटा के बनगांव निवासी चन्द्रप्रभा, शाहजहांपुर के भर्मीली निवासी काव्या, शाहजहांपुर के भगौली निवासी आयुष, एटा के मारहरा निवासी रोहिन, बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी ज्योति, कासगंज के गौरा निवासी मौरा देवी,कासगंज के पटियाली निवासी सोमवती, हाथरस के भरौली निवासी गंगा देवी, कासगंज के प्यारमपुर निवासी रेवती, कासगंज के बहोटा निवासी प्रियंका, हाथरस के नगलारुच निवासी लक्ष्मी, एटा के जैथरा थाना क्षेत्र निवासी बीना, हाथरस के सोखना निवासी सोनदेवी की भी मौत हुई।
जनपद हाथरस में कोई दुर्घटना की दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति पर दृष्टि बनाते हुए आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 0572222 27041 तथा 0572222042 जारी किए गए हैं।
जनपद हाथरस मे घटित घटना मे मृत व घायल व्यक्तियों के सम्बंध मे किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु संपर्क नंबर-
आगरा जोन कंट्रोल-7839866849
अलीगढ़ रेंज कंट्रोल-7839855724
आगरा रेंज कंट्रोल-7839855724
हाथरस कंट्रोल-9454417377
एटा कंट्रोल-9454417438
अलीगढ़ कंट्रोल-7007459568.