भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय का शव आदमपुर इलाके में मिला है। जैसे ही उनकी मौत की जानकारी सामने आई, चारों ओर हड़कंप मच गया –

नाव डुबोकर सफर आसान किया…बेडरूम में मिली भोजपुरी एक्ट्रेस की लाश, Whatsapp स्टेटस में हैं कई राज!
वाराणसी:- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस अमृता पांडेय की संदिग्ध मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनका शव भागलपुर में दिव्य धाम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 104 में साड़ी के फंदे से झूलता मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।अमृता पांडेय का शव आदमपुर इलाके में मिला है। जैसे ही उनकी मौत की जानकारी सामने आई, चारों ओर हड़कंप मच गया। अमृता पांडेय के शव को कथित तौर पर फंदे से उतारा गया और तुरंत आसपास ले जाया गया। हालांकि, वहां जाकर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।अमृता पांडेय के निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। फॉरेंसिक की टीम मौत का कारण पता लगाने में जुटी हुई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने अमृता पांडेय के फोन की तलाशी ली तो पता लगा कि उन्होंने सुबह करीब 10 बजे व्हाट्सऐप पर स्टेट्स लगाया हुआ था जिसे पढ़कर उनके होश उड़ गए।अमृता पांडेय ने अपनी मौत से कुछ देर पहले ही अपने व्हाट्सऐप पर स्टेट्स लगाते हुए अपने दिल का हाल बयां करने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने कथित तौर पर लिखा था- “क्यों दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, हमने नाव डूबाकर उसका सफर आसान कर दिया।”