
✍️ रवि शर्मा
लखनऊ:- क्रीड़ा भारती एवं खेलो भारत द्वारा आयोजित और Kridoza Pvt. Ltd. द्वारा होस्ट की गई अवध कबड्डी लीग – 2025 का शुभारंभ आज के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में हुआ। इस भव्य आयोजन में कुल 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव (खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), विशिष्ट अतिथि इं अवनीश कुमार सिंह व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय गान के साथ किया।
इसके पश्चात् विशिष्ट अतिथि इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह (सदस्य विधान परिषद एवं प्रदेश अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश) ने अपने उद्बोधन से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया और खेलों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।
तदोपरांत बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) प्रांत संगठन मंत्री श्री अंशुल विद्यार्थी जी ने अपने संबोधन में युवा खिलाड़ियों को खेल और शिक्षा दोनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अन्य अतिथियों में –
• अंगद सिंह (सदस्य विधान परिषद एवं राज्य सदस्य, क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश)
• गोविंद पांडे (प्रांत अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती अवध प्रांत)
• क्रीड़ा भारती प्रांत उपाध्यक्ष अभिषेक कौशिक
• अनिल अग्रवाल (महानगर अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती लखनऊ)
• शिवांक रमन (राज्य सचिव, क्रीड़ा भारती अवध प्रांत)
• अरुण सिंह (सहायक कमांडेंट, ITBP लखनऊ)
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैचों का शुभारंभ विशेष अतिथियों द्वारा किया गया।
• पहले सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ अरुण सिंह, सहायक कमांडेंट, ITBP लखनऊ ने किया।
• दूसरे सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ शोभा ठाकुर, निदेशक – साई दीप फाउंडेशन ने किया।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें भारत स्पोर्ट्स अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए HCL फाउंडेशन को हराकर अवध कबड्डी लीग – 2025 की विजेता बनी।
फाइनल मैच के बाद विजेता टीम को ABVP प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी व एम.एल.सी. अंगद सिंह ने सम्मानित किया। वहीं, पदक वितरण का कार्य क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष गोविंद पांडे और महानगर अध्यक्ष- अनिल अग्रवाल के करकमलों से संपन्न हुआ।
इसके साथ ही दोनों टीमों को नकद पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ा।
अवध कबड्डी लीग – 2025 न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता है, बल्कि यह प्रदेश की खेल संस्कृति को मजबूत करने, युवा प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और समाज में खेलों के महत्व को स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित हुई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुज सिंह, संजय तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन आज़ाद दुबे, कृष्णा नायक, अनिल वर्मा, आयुष शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।