Uncategorized

बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन मे मंत्री ने भरी चार सौ पार की हुंकार

बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन मे मंत्री ने भरी चार सौ पार की हुंकार

बांदा। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पैलानी तहसील के खप्टिहा कला स्थित परमहंस रणछोड़दास इंटर कालेज मे पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन मे शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत संत रणछोड़दास, पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों से संवाद करते हुए हुंकार भरी कि अब की बार चार सौ पार को कार्यरूप मे परिणित करना है। कहा कि हिंदुस्तान मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने हजारों घरो मे कुंडी खटखटाई तब जाकर अटल बिहारी बाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने। कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल मे मुस्लित आतंकवाद चरम पर था लेकिन चाय बेंचने वाले नरेन्द्र मोदी ने देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद एक ही झटके मे धारा 370 को समाप्त किया और श्रीनगर मे तिरंगा फहराया। अब जम्मू कश्मीर मे पत्थर नही फेंके जाते बल्कि वहां के लोग मेहनत कर विकास मे भागीदारी कर रहे हैं। उन्होने कहा कि बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड देकर केन्द्र की मोदी सरकार ने बड़ा काम किया है। कहा कि पहले कुछ खास जिलों को ही बिजली मिलती थी लेकिन अब सभी जिलों को समान्य बिजली मिलती है। देश की बेटियों को अब कोई छेड़ नही सकता। कहा कि सपा सरकार मे डीएम और एसपी की गाड़ियां रोक ली जाती थीं। जम्मू कश्मीर मे कश्मीरी हिन्दुओं की दशा पहले कैसी थी यह सबको पता है। देश मे हर गरीब को पक्का मकान मिला है। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह मे गरीब कन्याओं का विवाह किया जा रहा है। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि पहली बार किसान क्रेडिट कार्ड देकर अटल बिहारी बाजपेयी ने किसानों को पहली बार आगे बढ़ाने का कार्य किया था। कहा कि केन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचारियों व गुंडाराज का सफाया किया है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने पिछली बार 3 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। अबकी बार 5 लाख वोटों से जीत दर्ज कराईए। उन्होने हमारा प्रत्याशी कमल का फूल को लेकर आवाज बुलंद की। सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बुंदेलखण्ड मे घर-घर पानी का भगीरथ प्रयास किया है और वह दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष संजय सिंह, एमएलसी जितेन्द्र सिंह, चित्रकूट मंडल प्रभारी डॉ रमेश सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, राजनारायण द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख महेश निषाद, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह के अलावा पैलानी, जसपुरा, तिंदवारी व बड़ोखर खुर्द मण्डल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page