उत्तर प्रदेश
Trending

बाढ़ से घिरा हुआ महाविद्यालय दुबे छपराव इंटर कालेज दुबे छपरा में घुसा बाढ़ का पानी –

बलिया :– बैरिया। गंगा नदी मे बढ़ाव का क्रम जारी है। गायघाट गेज पर खतरा विन्दु को पार कर चुकी नदी की लहरे तेजी से अब मीडियम फ्लड के करीब पहुंच रही है। दो दर्जन से अधिक गांवो मे बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है वही कालेजो मे पानी घुसने के बाद उन्हें बन्द कर दिया गया है।

सुघर छपरा में विद्यालय में घुसा पानी –

      गायघाट गेज पर बुधवार शाम चार बजे गंगा का जल स्तर 59.060 मीटर दर्ज किया गया। जल स्तर मे दो सेमी प्रति घंटे की बृद्धि हो रही है। यहा खतरा विन्दु 57.615 मीटर व मीडियम फ्लड 58.615 मीटर है। गंगा नदी के बाढ़ का पानी सुघरछपरा, दूबेछपरा, गोपालपुर, उदयीछपरा, प्रसाद छपरा, आलमराय के टोला भुआलछपरा, नौरंगा, चक्की, उपाध्याय टोला, सोनार व बनिया टोला, जगछपरा, शुक्लछपरा आदि बस्तीयो मे प्रवेश कर गया है। इन स्थानो के पीड़ित सुरक्षित स्थान को जाने लगे है। सम्पर्क मार्गो के डूब जाने से इन्हे भारी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है। वही बाढ़ का पानी प्राथमिक विद्यालय सुघर छपरा के साथ ही अमरनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, पूर्णानन्द इंटर कालेज दूबेछपरा, बालिका विद्यायल दूबेछपरा मे घुस गया है। इस कारण इन विद्यालयों को बन्द कर दिया गया है। नदी की बैकरोल कर रही लहरे हुकुमछपरा के पास किमी 26.250 के निर्माणाधीन स्पर पर जबरजस्त दबाव बना दी है। यहा की परियोजना आधी अधूरी ही रह गयी है जिसमे भी अनियमितता के आरोप लगाये जा रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर निर्धारित समय पर परियोजना पूरी कर ली गयी होती तो यह खतरा आता ही नही। यहा से उत्तर दिशा मे बस्तीयो के लोगों की रातो की नींद उड़ गयी है। उधर नदी पार के चक्की मे कटान बदस्तूर जारी है। नदी की लहरे इन पीड़ितों के खेतो को पेटे मे समाहित करने के बेस्ड मकानो को भी धराशाई कर रही है।

 

बाढ़ से प्रभावित गांव बनें टापू

 

चिमनी के पास एनएच की धंसी सड़क

रामगढ़ ।

जलनल योजना के तहत दो महीना पहले दूबेछपरा चिमनी के पास पाईप डालने के लिये खुदायी की गयी सड़क नीचे धँसने लगी है। इससे लोगों मे हड़कंप मचा है। ग्रामीणों के अनुसार जल नल के कर्मचारियो ने पाईप डालने के लिये बाढ़ से ठीक पहले सड़क के नीचे खुदायी कर पाईप डालकर छोड़ दिये थे जो आज जी का जंजाल बन गया है। अगर इसपर जल्द कोई ठोस पहल नही हुयी तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

बाढ़ से घिरा हुआ महाविद्यालय दुबे छपराव इंटर कालेज दुबे छपरा में घुसा बाढ़ का पानी

कागजो पर दौड़ रही बाढ़ चौकिया

रामगढ़। क्षेत्र के अब तक करीब दो दर्जन बस्तिया बाढ़ से प्रभावित हुयी है। इनमे अन्दर तक पानी घुस गया है। वावजूद कही पर भी बाढ़ चौकी संचालित नजर नही आ रही है। इन बस्तीयो के पीड़ित समझ नही पा रहे है कि वो अपनी पीड़ा किससे कहें। आमतौर पर स्थानीय क्षेत्र मे सबसे पहले दूबेछपरा हनुमान मंदिर पर बाढ़ राहत चौकी स्थापित हो रही है। किन्तु खबर लिखे जाने तक उसका भी धरातल पर अता-पता न दिखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page