बांदा जनपद की संक्षिप्त खबरें…..

कृतिदेव यहां समाधान दिवस बबेरू मे 20 को
बांदा। शासन के निर्देशों के चलते 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा तथा 19 फरवरी को ग्राउंड मेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि आयोजनों को देखते हुए आगामी संपूर्ण समाधान दिवस 20 फरवरी को जिले की सभी तहसीलों मे सवेरे 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता मे आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस मंगलवार को बबेरू तहसील मे आयोजित होगा। उन्होने जिला स्तरीय अधिकारियो को संपूर्ण समाधान दिवस मे समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
फसल नुकसान की जांच के आदेश
बांदा। नरैनी तहसील मे बीती 13 फरवरी की रात मे हुई ओलावृष्टि से बरियारपुर, बरूआ कालिंजर, बदौसा सानी, परसहर, गढ़ा, पिपरा आदि गांवों मे फसलों का नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से लगभग 22 राजस्व ग्रामों मे फसलें आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं। इस मामले पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों को स्थिति का आंकलन करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को तहसील सभागार मे उप जिलाधिकारी नरैनी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई और ग्राम पंचायतवार लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारियों एवं बीमा कंपनियों के कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित कर गांव का सर्वे कर दो दिनो मे क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गये। उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि क्षति का आंकलन शीघ्र किया जाए जिससे किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जा सके।