बसपा के बाद सपा ने जारी की नई लिस्ट,एसटी हसन को बनाया प्रत्याशी,बिजनौर का बदला प्रत्याशी –

लखनऊ:- लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रहे हैं।एक तरफ जहां बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की तो वहीं शाम होते ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी पार्टी के प्रत्याशियों नई लिस्ट जारी कर दी।इस लिस्ट में बिजनौर से दीपक सैनी और मुरादाबाद से डॉ. एसटी हसन का नाम है। बता दें कि अपनी पहली लिस्ट में अखिलेश यादव ने बिजनौर से यशवीर सिंह धोबी को चुनावी मैदान में उतारा था। अखिलेश यादव ने आज रविवार को यशवीर सिंह धोबी की जगह दीपक सैनी को चुनावी मैदान में उतारा है।
बसपा मुखिया मायावती ने भी रविवार को अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की तो बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने दो प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी।पहली लिस्ट में ही सपा ने बिजनौर लोकसभा से इंजीनियर यशवीर सिंह धोबी को चुनावी मैदान में उतारा था। यशवीर 2009 के लोकसभा चुनाव में सपा से नगीना सुरक्षित सीट से चुनाव जीते थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में यशवीर भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह से चुनाव हार गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में यशवीर कुछ दिन के लिए भाजपा में भी चले गए थे और फिर से सपा में वापसी की थी। अब बिजनौर से यशवीर की दीपक सैनी को अखिलेश यादव चुनावी मैदान उतारा है।
यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से अब तक सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के 47 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुके हैं।बीते 21 मार्च को अखिलेश यादव ने छठी लिस्ट जारी की थी।इस लिस्ट में संभल, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, घोसी और मिर्जापुर लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हुई थी,जिसमें संभल से शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर रहमान बर्क का भी नाम था।