फ़सली वर्ष 2023-24 की समाप्ति पर, आबकारी की गठित टीम द्वारा पोस्त तृण एवं अवशिष्ट भाँग फसल के विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई –

लखनऊ:– 22 अगस्त 2024 को फ़सली वर्ष 2023-24 की समाप्ति पर सी.आई.एस.आर. राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद) लखनऊ में पोस्त तृण एवम् अवशिष्ट भाँग फसल के विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश स्वापक औषधि चतुर्थ संशोधन नियमावली 2220 के आलोक में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जिलाधिकारी लखनऊ एवं जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के आदेश से गठित समिति द्वारा संपादित कराया गया। विनष्टीकरण की कार्यवाही हेतु गठित समिति के सदस्य के रूप में ए.सी.एम.1 चन्द्र कान्त त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1 कीर्ति प्रकाश पांडेय एवम् सी.आई.एस.आर. राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद) लखनऊ के नामित सदस्यों की उपस्थिति में पोस्त तृण का विनष्टीकरण कराया गया।
वहीं उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार नीरज वर्मा की अध्यक्षता में आबकारी मुख्यालय में नियुक्त आबकारी निरीक्षक मनीष त्यागी एवं सी.एस.आई.आर. के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अवशिष्ट भांग फसल का भी नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।
इस मौके पर संस्थान के प्रबंधक सदस्यों द्वारा बताया गाया कि “इस संस्थान में इन फसलों का उत्पादन अनुसंधान के उद्देश्य से किया जाता है। संस्थान में इन पौधों की उन्नत किस्में विकसित करने हेतु अनुसंधान करता है ताकि इनका औषधीय प्रयोग किया जा सके।”