प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समस्त विपक्ष को परास्त कर 400 पार लोकसभा सीटें प्राप्त कर, पुनः प्रधानमंत्री पद पर प्रतिष्ठित होने के लिए महा विजय मंत्र, अग्नि प्रयोग अनुष्ठान का आयोजन संपन्न –

✍️नवीन तिवारी –
वाराणसी:- आज दिनांक 31 मई 2024 विक्रम संवत २०८१ जेष्ठ माह कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि उपरांत नवमी तिथि दिन शुक्रवार को गोधूलि बेला में प्रधानमंत्री, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के महा विजय के लिए, महा विजय मंत्र अग्नि प्रयोग अनुष्ठान।
यह ऐसा अनुष्ठान है जिसके करने से सभी शत्रु परास्त हो जाते हैं, और व्यक्ति की हर प्रकार से रक्षा होती है, और उसे सदा विजय ही प्राप्त होती है। महादेवी काली मंदिर मंदाकिनी तट ,काशी ,वाराणसी में मंदिर के महंत, देव ज्योतिषी अश्वनी पांडे जी के सानिध्य में गुलशन कपूर (काशी पुत्र) भाजपा के वरिष्ठ नेता के सहयोग से अनुष्ठान को पूर्ण किया गया है।
इस अनुष्ठान में ताम्र तत्व युक्त 401 दिये जलाकर गुप्त मंत्रो द्वारा साधना की गई, महाकाली को 11 नारियल की बलि और फल फूल मीठा भोग इत्यादि समर्पित किया। गया जिसमें काशी के वैदिक ब्राह्मण निरजानंद जी महाराज जी, विजय पांडेय, श्याम जी पांडे चैतन्य शास्त्री पुंडरीक उपाध्याय विजय पांडे एवं अन्य ब्राह्मणों द्वारा अनुष्ठान को पूर्ण करवाने में सहयोग किया गया और सभी ने महादेवी काली से प्रार्थना की मोदी जी इस बार 400 से अधिक सीटों को प्राप्त करे। साथ ही प्रधानमंत्री पद पर पुनः प्रतिष्ठित हो और भारत को विश्व गुरु के रूप में सारे संसार में स्थापित करें।
तभी सारे विश्व का कल्याण होगा सारे संसार में भारत का मान, गौरव बढ़े भारत के लोगों का मान और गौरव बढ़े ऐसी कामना से सभी ने माता से प्रार्थना की। इसके बाद सभी लोगों ने सामूहिक रूप से काशी की सम्मानित जनता से विनम्र आग्रह निवेदन किया कि 1 जून 2024 दिन शनिवार को सभी लोग अपने मतों का प्रयोग करें। और अपना शत प्रतिशत मतदान करें।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें :- 7275137271