पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना,कहा-ये वोट लूटने का काम करते हैं, चुनाव में सबक सिखाने की जरूरत –

फिरोजाबाद:– लोकसभा चुनाव सर पर है।चुनावी मैदान में ताल ठोंकने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयार हैं।उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन पक्का हो गया है।शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव फिरोजाबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे।यहां अखिलेश यादव ने सभी के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि गठबंधन हो गए, सीटों का बंटवारा हो गया। मैं जल्द भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहा हूं।
*भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश*
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि 25 तारीख को मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहा हूं। अभी जरूरत ये है कि जनता को मुद्दे समझना और बीजेपी जिस तरीके से साजिश करेगी उससे अपने कार्यक्रता और जनता को बचाना। आपको जानकारी मिली होगी कि वे किस तरह से चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट को लूटा था।पूर्व सीएम ने कि ये बैलेट से वोट हुआ था।इसलिए इनकी चोरी पकड़ी गई वरना मशीन से वोट पड़ा होता तो इनकी चोरी कहां से पकड़ी जाती। ये वोट लूटने का काम करते हैं ऐसे लोगों को आने वाले चुनाव में सबक सिखाने की जरूरत है।
*यूपी में कांग्रेस को मिली 17 सीटें*
बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में सीटों का बंटवारा हो गया है। सपा और कांग्रेस दोनों ने बीते बुधवार को यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी, जिसके तहत कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया और अन्य कई नेताओं ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया था।