दिल्ली

पाकिस्तान से भारत लाया जाएगा आतंकी सरगना हाफिज सईद,26/11 मुंबई हमले का है मास्टरमाइंड – 

दिल्ली:– आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया हाफिज सईद को अब पाकिस्तान से भारत लाने की तैयारी हो रही है ताकि हाफिज सईद को उसके कर्मों की सजा उसे दी जा सके।भारत सरकार ने हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए पाकिस्तान को संबन्धित दस्तावेज़ भेजे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यह जानकारी दी।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि संबंधित व्यक्ति (हाफिज सईद) भारत में कई मामलों में वांछित है। वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी भी है। इस संबंध में हमने पाकिस्तान सरकार से उसे भारत को सौंपने के लिए कहा है ताकि एक विशेष मामले में उसके खिलाफ अदालत में ट्रायल किया जा सके।उसके प्रत्यर्पण के लिए सहायक दस्तावेज पाकिस्तान को भेजे हैं। बागची ने कहा कि हम उन सभी गतिविधियों को चिह्नित कर रहे हैं, जिनके लिए वह वांछित है।

बता दें कि हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया है। हाफिज सईद अपने लश्कर आतंकियों के साथ आए दिन भारत को दहलाने की साजिश रचता रहता है। इससे पहले भी हाफिज सईद भारत में तमाम आतंकी साज़िशों में शामिल रहा है। खासकर 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड के तौर पर हाफिज सईद विख्यात है।साल 2008 में हाफिज सईद ने ही मुंबई में आतंकी हमलों की साजिश की थी और अपने आतंकी भेजकर मुंबई में जगह-जगह गोलीबारी और बम धमाके करवाए थे,जिससे पूरा भारत दहल उठा था। इसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में विदेशी नागरिक भी थे। हाफिज सईद को यूएन ने भी अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित कर रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page