दंगल मे पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच

बांदा। तिंदवारी विकासखंड की ग्राम पंचायत छापर में रामलीला, मेला, दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेश के नामी पहलवानों ने कुश्ती का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत ग्राम प्रधान जौहरिया प्रजापति ने पहलवानों से परिचय कर कराया। नगाड़ों की धुन के बीच पहलवानों के दांव पेंच देखकर दर्शक रोमांच से भरे रहे। अपने-अपने पहलवानों में जोश भरने की हुंकार भैरव बाबा देवी मंदिर में गरमाहट पैदा कर रही थी। ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस कुश्ती में अंतर जिला के पहलवान भाग लेते हैं। हुकुम हमीरपुर धर्मवीर मथुरा के बीच हुई कुश्ती में हुकुम का दम भारी रहा। अंकुर कौशांबी अरुण हाथरस के बीच हुई कुश्ती में अंकुर ने बाजी मारी। वंशु गाजियाबाद, अर्जुन कौशांबी, हरपेश कौशांबी, नितिन मथुरा, शनि फिरोजाबाद, छोटन गोधनी, राजेश भुजौली, फरमान अलीगढ़, अल्पेश कौशांबी, सचिन हरदौली ,तूफान सिंह कासगंज, अरविंद कौशांबी, शाहरुख खान फिरोजाबाद, यशपाल गाजियाबाद, श्याम सुंदर अयोध्या, राधेश्याम मिरगहनी की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। ग्राम प्रधान जौहरिया प्रजापति ने आए हुए अतिथियों एवं पहलवानों का आभार जताया। मेले में सजी दुकानें महिलाओं से पटी थी। महिलाएं सुबह-सुबह भैरमबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जरूरी सामानों की खरीदारी में व्यस्त रही। प्रत्येक वर्ष भैरमबाबा मंदिर छापर में भव्य रामलीला, मेला, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजय प्रताप, पूर्व प्रधान विनय तिवारी धर्मवीर सिंह ,ग्राम प्रधान परसौडा गुमानी सिंह, ग्राम प्रधान सेमरी अरूण भाई पटेल, ग्राम प्रधान माटा बलदेव कुशवाहा, ग्राम प्रधान जौहरपुर धर्मेंद्र सिंह परमार, ग्राम प्रधान सिंघौली अरुण कुमार शुक्ला ,ग्राम प्रधान पिपरगंवा शिवपूजन प्रजापति ,ग्राम प्रधान गोधनी घनश्याम सिंह अध्यक्ष उत्तरी सहकारी समिति अभय प्रताप सिंह परिहार, ग्राम प्रधान भुजौली बृजेंद्र सिंह, बलवान सिंह ,ग्राम प्रधान जमुवा उत्तम यादव, ग्राम प्रधान सिंहपुर रामबरन ,ग्राम प्रधान जसईपुर राम सजीवन प्रधान , राजू यादव ग्राम प्रधान गजनी ,रज्जन सिंह आदि मौजूद रहे।