वाराणसी

थाना भेलूपुर पुलिस तथा ए.एनटीए की संयुक्त टीम द्वारा 24 किलो 590 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया –

✍️नवीन तिवारी

वाराणसी–  पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन मे  अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं  सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर मय पुलिस टीम व एन्टी एनटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार त्रिपाठी मय पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से मुखबिर खास सूचना के आधार पर रवीन्द्रपुरी चौराहे दुर्गाकुंड के पास स्थित सैलून के सामने से पास से अभियुक्त शिव प्रसाद गुप्ता पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी पुराना शहर मुहल्ला दाउदनगर थाना दाउदनगर जनपद औरंगाबाद बिहार उम्र करीब 43 वर्ष को अवैध गांजा कुल वजन 24 किलो 590 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0- 105/2024, धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना भेलूपुर पर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। 

घटना का विवरण- 

अभियुक्त शिव प्रसाद गुप्ता उपरोक्त के पास से अवैध गांजा कुल 24 किलों 590 ग्राम बरामद होना । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0- 105/2024, धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना भेलूपुर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

विवरण पूछताछ-  

 पूछताछ अभियुक्त- शिव प्रसाद गुप्ता पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी पुराना शहर मुहल्ला दाउदनगर थाना दाउदनगर जनपद औरंगाबाद बिहार उम्र करीब 43 वर्ष , द्वारॉ बताया गया कि मेरे पास अवैध गांजा जो बरामद हुआ हैं उसे मै बेचने के उद्देश्य से आया था मै अभी वाहन का इंतजार ही कर रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 

 शिव प्रसाद गुप्ता पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी पुराना शहर मुहल्ला दाउदनगर थाना दाउदनगर जनपद औरंगाबाद बिहार उम्र करीब 43 वर्ष 

बरामदगी का विवरण- 

अवैध गांजा 24 किग्रा 590 ग्राम 

अपराधिक इतिहास- 

 1.मु0अ0सं0 105/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी 

 

 

गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त पुलिस व ए.एनटीएफ टीम का विवरण-

प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार शुक्ला थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी 

उ0नि0 श्री अनुराग मिश्रा चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी

हे0का0 शिवनारायण यादव थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी 

का0 सुनील यादव थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी 

उ0नि0 सुरेश गिरी ए.एनटीएफ गाजीपुर

का0 इन्द्रपाल थाना – ए.एनटीएफ गाजीपुर

 हे0का0 सुनील त्रिपाठी आपरेशन युनिट वाराणसी 

 हे0का0 आनन्द तिवारी, आपरेशन युनिट वाराणसी

हे0का0 अभिषेक कुमार आपरेशन युनिट वाराणसी

 हे0का0 सतीश कुमार आपरेशन युनिट वाराणसी

 हे0का0 सचिन कुशवाहा आपरेशन युनिट वाराणसी

हे0का0 इन्द्रजीत कुमार आपरेशन युनिट वाराणसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page