थाना दशाश्वमेध क्षेत्र में गोली चली, तीन घायल, एक पिस्टल के साथ पकड़ा गया,तीन भाग निकले –

✍️नवीन तिवारी
वाराणसी:- दशाश्वमेध थाना के मीरघाट में हमलावरों ने रविवार की दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बालक समेत तीन लोगों को गोली लगी है। इसमें महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावर सपा नेता विजय यादव को मारने आए थे। पब्लिक ने एक को पिस्टल समेत पकड़ लिया। अन्य भाग गए। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम हाई सिक्योरिटी जोन के समीप सरेआम गोली चलने से पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
हाईली सेंसेटिव विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना
सूत्रों के अनुसार जिस विजय यादव पर गोली चली वह हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, पहले भी सिगरा थाना और कई जगहों पर विवाद में उसका नाम सामने आ चुका है मदनपुरा, सोनारपुर क्षेत्र में भी कई बार विवाद में उसका नाम सामने आया है आए दिन विवादों में रहने की बात भी आ रही है।
जिस विजय यादव पर गोली चली वह हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, पहले भी सिगरा थाना और कई जगहों पर विवाद में उसका नाम सामने आ चुका है मदनपुरा, सोनारपुर क्षेत्र में भी कई बार विवाद में उसका नाम सामने आया है आए दिन विवादों में रहने की बात भी आ रही है सामने लेकिन यह सोचने वाली बात है बगल में ही विश्वनाथ धाम है, इतनी भारी सिक्योरिटी और सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी असलहाधारी सिक्योरिटी क्षेत्र में पहुंच गए और गोलियां भी चल गई और हमलावर भाग निकले सिर्फ एक पकड़ा गया वह भी पब्लिक ने पकड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी संख्या में हमलावर सपा नेता विजय यादव पर हमला करने की नीयत से आए थे। मीरघाट हनुमान मंदिर के पास हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की। उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे गोली छटक कर एक सात साल के बालक और महिला को लगी। महिला विजय यादव की पत्नी बताई जा रही है। अचानक गोली चलने से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घेरकर एक हमलावर को पिस्टल के पास पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर समीप के शीतला घाट के बताए जा रहे हैं। सपा नेता को मारने की नीयत से असलहे से लैस होकर आए थे। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें बालक, महिला और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी। सपा नेता हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।