तमिलनाडु सैमसंग प्लांट के हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में सीटू कार्यकर्ताओं ने किया विरोध –

नोएडा:- तमिलनाडु सैमसंग प्लांट के हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में सीटू कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन 5 अक्टूबर 2024 को डीएम कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर किया जाएगा विशाल प्रदर्शन गंगेश्वर दत्त शर्मा नोएडा,मैसेज सैमसंग इंडिया श्री पेटंबदूर तमिलनाडु प्लांट के आंदोलनरत कर्मचारियों का कंपनी प्रबंधकों और पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे दमन शोषण उत्पीड़न के खिलाफ सीटू ने पूरे देश में मजदूरों से अपने-अपने संस्थानों और प्रशासनिक कार्यालय पर 17 व 18 सितंबर 2024 को विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। उक्त आह्वान के तहत आज भी सीटू कार्यकर्ता ने कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर सैमसंग तमिलनाडु के हड़ताली कर्मचारियों के साथ एक एकजुटता व्यक्त किया और तमिलनाडु सरकार से उक्त मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर गिरफ्तार किए गए सीटू नेता व कर्मचारियों को तुरंत रिहा कर उनकी मांगों/ समस्याओं का समाधान करने की अपील किया। फेस टू नोएडा पर प्रदर्शन को संबोधित करते हुए।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि सैमसंग कंपनी के प्रबंधक श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाकर संस्थानों को चला रहे हैं यदि मजदूर संगठित होकर अपने हक अधिकारों की मांग करते है तो सरकार और प्रशासन को अपने प्रभाव में लेकर मजदूरों का दामन शोषण व उत्पीड़न किया जाता है ऐसा ही नोएडा प्लांट के मजदूरों के साथ भी किया गया और आज भी नोएडा प्लांट को श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाकर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि तमिलनाडु सैमसंग प्लांट के कर्मचारियों की मांगों/ समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो सीटू कार्यकर्ता फेस-2, नोएडा प्लांट का 27 सितंबर 2024 को घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि 25 सितंबर 2024 को बैलोसिस कंपनी सेक्टर- 67, नोएडा पर काम से निकाले गए श्रमिकों को कार्य पर भिजवाने की मांग पर प्रदर्शन किया जाएगा।
तथा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों को वापस लेने, न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी एवं विभिन्न संस्थाओं में मजदूरों की चल रही श्रम समस्याओं के समाधान सहित कई मांगों को लेकर 5 अक्टूबर 2024 को जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर विशाल प्रदर्शन कर केंद्र/ प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। सीटू जिला महासचिव रामसागर, सीटू नेता मुकेश कुमार राघव, सुनील पंडित, रामस्वारथ, विकास कुमार, हुकम सिंह, अंकुश, भूपेंद्र सिंह आदि ने जनपद के मजदूरों से उक्त होने वाले विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया।