ज्ञानवापी परिसर में अब सिर्फ पांच घंटे होगा रोजाना सर्वे, बदला गया समय

वाराणसी:– एएसआई जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत के आदेश के बाद 24 जुलाई से ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर रही है। इस सर्वे की अब टाइमिंग चेंज कर दी गई है।
वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) साइंटिफिक सर्वे कर रहा है। यह सर्वे हिन्दू पक्ष की मांग पर जिला जज की अदालत के आदेश पर किया जा रहा है। यह सर्वे पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दिन में 2 बजे से शाम के 5 बजे तक होता था, पर ASI ने सर्वे का समय गुरुवार से बदल दिया है। अब से रोजाना सिर्फ 5 घंटे ही सर्वे का काम किया जाएगा। बता दें कि यह सर्वे लगातार 4 अगस्त से हो रहा है।
5 घंटे होगा सर्वे, एएसआई तैयार कर रहा रिपोर्ट
एएसआई लगातार ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर रहा है। एएसआई अधिकारियों के अनुसार गुरुवार से सर्वे के काम सुबह 7 बजे से दोपहर के 12 बजे तक ही होगा। सर्वे टीम के अलावा सर्वे की रिपोर्ट बनाने और उसका अध्ययन करने के लिए टीम लगाईं गई है। बता दें की अगले माह एएसआई को कोर्ट में सर्वे की रिपोर्ट सब्मिट करनी है।
24 जुलाई से शुरू हुआ था सर्वे
जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने 22 जुलाई को सर्वे का एएसआई को साइंटिफिक सर्वे का आदेश दिया था। इसके बाद 24 जुलाई को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक सर्वे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उसी दिन रोक लगा दी थी। फिर यह मामल हाईकोर्ट में गया और फिर वहां से 3 अगस्त को ऑर्डर हुआ जिसके बाद 4 अगस्त से सर्वे अनवरत चल रहा है जिसमे 15 अगस्त को एक दिन की छुट्टी और बीच में 7 और 8 सितंबर को अंजुमन इंतेजामिया मसजिद कमेटी के विरोध के चलते सर्वे नहीं हो पाया था। सर्वे के लिए एएसआई दो बार कोर्ट से 4-4 सप्ताह का समय ले चुका है पर इसबार कोर्ट ने सख्ती दिखते हुए हर हाल में रिपोर्ट सब्मिट करने का निर्देश दिया है।