Uncategorized

जेवरात व नकदी बरामद बाल अपचारी समेत दो गिरफ्तार

 

 जेवरात व नकदी बरामद बाल अपचारी समेत दो गिरफ्तार

 आजमगढ़ थाना तरवां वादी मुकदमा कन्हैया यादव पुत्र स्व0 सुखनन्दन यादव ग्राम असधीरपुर चोरो द्वारा बक्सा चुरा ले गये जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0-209/2024 धारा 305 ए बीएनएस अज्ञात चोरो के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था  जिसकी विवेचना उ0नि0 शिवम द्विवेदी द्वारा सम्पादित की जा रही है  तथा  वादिनी मुकदमा  सुनीता देवी पत्नी किशनदेव विश्वकर्मा ग्राम- पट्टी भिखारी थाना तरवाँ जिला आजमगढ  के घर से किसी अज्ञात चोरो ने मकान के पिछे से दिवाल तोड़ कर घर के अन्दर घुस कर   4 चाँदी कि पायल व चार चाँदी कि बिछिया व एक सोने कि अंगुठी, एक सोने की लाकिट व एक सोने की  नथूनी व एक चांदी का बैसलेट तथा 6000 छः हजार रूपये  नगद चुरा ले गये जिसके सम्बन्ध में   मु0अ0सं0 213/24 धारा 331,4 व 305 ए बीएनएस पंजीकृत  हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 शमशेर बहादुर सिंह द्वारा सम्पादि की जा रही है।

 

  उ0नि0 शिवम द्विवेदी मय हमराह को सूचना मिली की  ग्राम बहोरिकपुर में जल  मिशन  योजना के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास लेबरो  का कंटेनर खड़ा है  जो ग्राम बहोरिकपुर में व दि0 8/7/24 की रात्रि ग्राम पट्टी भिखारी में जो चोरी हुई है चोरी का जेवरात व रुपया अपने बैगो में छिपाकर रखे है कही ले जाने की फिराक मे है  यदि जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते है  कि मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बहोरिकपुर में  पानी की टंकी के पास  दो व्यक्ति नाम अरविन्द चौहान उर्फ  सिद्धधू पुत्र रामसेवक चौहान उम्र 20 वर्ष नि0ग्राम  पचासाथाना  ईशानगर जनपद खीरी  2.  सुशील पुत्र रामसेवक चौहान उम्र 15 वर्ष नि0ग्राम  पचासा थाना  ईशानगर जनपद खीरी  को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से मु0अ0सं0-209/2024 धारा-305ए,317(2),317(4)बीएनएस में 1 अदद मनटीका पिली धातु 1 अदद नथिया पीली धातु , 1 जोड़ी झुमका पीली धातु , करधनी एक अदद सफेद धातु , मीना एक जोड़ी सफेद धातु  , एक जोड़ी तोड़िया सफेद धातु  , एक जोड़ी  बिछिया सफेद धातु व एक अदद  स्क्रीन टच  मोबाईल ओप्पो   व मु0अ0सं0-213/2024 धारा 331(4) व 305 ए ,317(2)317(4) बीएनएस में एक जोड़ी पायल सफेद धातु व 2000/रु0 नगद बरामद किया गया

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0-209/2024 धारा-305ए,317(2),317(4)बीएनएस

2. मु0अ0सं0-213/2024 धारा 331(4) व 305 ए ,317(2)317(4) बीएनएस थाना तरवां आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

1.अरविन्द चौहान उर्फ सिद्धधू पुत्र रामसेवक चौहान उम्र 20 वर्ष नि0ग्राम पचासाथाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी 2.बालअपचारी है ।

बरामदगी  –

1 अदद मनटीका पिली धातु 1 अदद नथिया पीली धातु , 1 जोड़ी झुमका पीली धातु , करधनी एक अदद सफेद धातु ,

मीना एक जोड़ी सफेद धातु  , एक जोड़ी तोड़िया सफेद धातु  , एक जोड़ी  बिछिया सफेद धातु व

एक अदद  स्क्रीन टच  मोबाईल ओप्पो   व   जोड़ी पायल सफेद धातु व 2000/रु0 नगद बरामद हुआ।

गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम  का विवरण –

1. व0उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार सिंह थाना तरवां जनपद आजमगढ़

2.उ0नि0 शिवम द्विवेदी   थाना तरवां जनपद आजमगढ़

3 का0 विपिन कुमार यादव, थाना तरवां जनपद आजमगढ़

4.का0 हर्षित यादव थाना तरवां जनपद आजमगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page