पूर्वांचल

खर्चीली शादी हमें दरिद्र बनाती है

 

सामूहिक विवाह दहेज का समाधान

                  चन्दन सेठ                                       

 

जलालपुर जौनपुर सामाजिक संस्था जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट के नेतृत्व में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हेतु जिले भर में आमंत्रण पत्र वितरण का कार्य प्रारंम्भ कर दिया गया है,इसी सिलसिले में जिले के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की जिसमें इन्होने कहा कि दहेज पूरे हिन्दुस्तान का एक ज्वलंत मुद्दा है।जिसके खिलाफ गांव-गांव तथा हर घर-घर से आवाज उठनी चाहिए और हम सबको साथ में मिलकर जन-जन को जागरूक करने की आवश्यकता है।जिससे चारों दिशाओं से बस एक ही आवाज आये,दहेज से करो परहेज,आदर्श विवाह करने के लिए प्रोत्साहित करें।इसी कार्य में सामाजिक संस्था जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट द्घारा चलाया जाने वाला अभियान वाकई काबिले तारीफ है।इससे लोगों में जागरूकता आएगी।इस कुप्रथा को सही मायनों में हम-आप ही बढ़ावा दे रहे हैं।इसे अगर हम ना कहेंगे तो समाज में एक उदाहरण बनेंगे और लाखों पिताओं की भी चिंता कम करेंगे जो बेटी के जन्म लेते ही शोक में डूब जाते हैं।सोचिए यह कैसी विडंबना है कि बेटे के जन्म पर ढोल बाजे और लड़की के जन्म पर शोक संतप्त परिवार।यह प्रथा न सिर्फ लड़को के आत्मसम्मान को गिराती बल्कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ भी है।अमीर पिता तो इस दहेज के दंश को खुशी से झेल जाते हैं उनको आत्मसम्मान और बेटी की खुशी नजर आती है लेकिन गरीब और मध्यमवर्गीय पिता पर जब यह बोझ आता है तो उनके सामने बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है।उनको भी बेटी की खुशी तथा अपना सम्मान प्यारा लगता है परन्तु वे अपनी गरीबी में रोटी,कपड़ा,मकान तक ही सीमित है।इतना कम नही कि वे अपने बच्चों को शिक्षित बना लेते है।दहेज लेने वाले सिर्फ एक बार मांग नही करते बल्कि इसकी आग में लड़की हर दिन हर रोज ससुराल में जलती है।ऐसे में जरूरी है कि दहेज को ना कह दे जिससे लड़की का सम्मान बना रहे।अधिक खर्चीली शादी हमें दरिद्र बनाती है,सामूहिक विवाह दहेज का समाधान उक्त बातें जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सेठ ने कही।इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा,मोनू सेठ,संगम जायसवाल,सुदर्शन मिश्रा,राज यादव,अभिषेक वर्मा,राजेंद्र सेठ इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page