कांग्रेस कार्यालय मे संत रविदास को दी गई श्रद्धांजलि

बांदा। देश के महान संत रविदास की 647 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें याद किया गया। माल्यार्पण, पुष्पार्पण कर कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके मार्ग पर चलने तथा उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सारी दुनिया को सदाचरण सद्भावना एवं ईशवरीय सत्ता का रास्ता दिखाने वाले महान संत हमारे देश के जन-जन के आस्था के प्रतीक है। मन चंगा तो कठौती में गंगा कह कर देश में एक नयी सोंच दी थी। संत रविदास जैसे महान संतो ने देश की गरिमा बढ़ाई है। ऐसे संतो की बजह से सारी दुनिया मे भारत पहचान बनाये है और अपने को धन्य मानते हैं। इस अवसर पर हरी शंकर कबीर एडवोकेट ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हरी शंकर को माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने आभार जताया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, बी लाल, केशव पाल, सीमा खान, अफसाना, राजबहादुर गुप्ता अशोक वर्धन, के पी सेन, हरिशंकर कबीर एडवोकेट, असरफुल्ला रम्पा, रफत खान गोगा, जितेंद गौरव, सोनू मिश्रा, रेखा वर्मा पवन देवी कोरी, नत्थू सेन व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।