कर्नाटक मे 30 हिस्सों में काटी गई महिला महालक्ष्मी का हत्यारा कौन है?

बेंगलुरु:- बीते दिन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक युवती की पहले बेरहमी से हत्या की गई। फिर बॉडी के 30 टुकड़े किए गए।
कर्नाटक पुलिस इससे पर्दा नहीं उठा सकी है। हालांकि पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने दावा किया है कि पुलिस को हत्यारे का क्लू मिल गया है। मां मीना राणा ने पुलिस को बताया कि महालक्ष्मी ने उसे 2 सितंबर को फोन किया था। उसने बताया था कि वह जल्द ही अपने पति से मिलने आएगी। इसके बाद मां-बेटी की बात नहीं हुई और एक दिन उसके 30 टुकड़े फ्रिज में होने का पता चला। महालक्ष्मी मल्लेश्वरम में एक कॉस्ट्यूम आउटलेट फैशन फैक्ट्री में टीम लीडर के रूप में काम करती थी और जी+3 बिल्डिंग की पहली मंजिल पर अकेली रहती थी।युवती की पहचान महालक्ष्मी के तौर पर हुई है। जो उसके पति के साथ नेलमंगला में रहता है। लेकिन महिला वयालिकावल में अकेली रहती थी। हत्यारे ने बॉडी के टुकड़े रखे, वह 165 लीटर का सिंगल डोर फ्रिज है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन से इस घर से बदबू आ रही थी।
हत्या के बाद 30 टुकड़ों में काटी गई महालक्ष्मी की मां मीना राणा और पिता चरण सिंह मूल रूप से नेपाल के टीकापुर के रहने वाले हैं। 35 साल पहले मीना और चरण सिंह बेंगलुरु शिफ्ट हुए थे। दंपति के महालक्ष्मी के तीन और बच्चे हैं। लक्ष्मी, उक्कुम सिंह और नरेश। 58 साल की मीणा राणा ने पुलिस को बताया कि महालक्ष्मी की शादी हेमंत दास से हुई थी, जो बेंगलुरु के नलमंगला में रहता है और मोबाइल फोन एक्सेसरीज की दुकान चलाता है। विवाद के बाद अक्तूबर 2023 में महालक्ष्मी व्यालिकावल में अपार्टमेंट किराए पर कमरा लेकर अपने पति हेमंत से अलग रहने लगी
थोड़े दिन तक महालक्ष्मी के भाई उक्कुम सिंह भी अपनी पत्नी दीपिका से साथ उसी अपार्टमेंट में रहा। मगर 15 दिन में ही उक्कुम की बहन महालक्ष्मी से अनबन होने लगी। उक्कुम सिंह अपनी पत्नी के साथ मराठाहल्ली चला गया। शुक्रवार को अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने उक्कुम को बताया कि महालक्ष्मी के कमरे से बदबू आ रही है। शाम सात बजे उक्कुम ने इस बारे में अपनी दूसरी बहन लक्ष्मी को बताया। तब घर के लोगों ने शनिवार सुबह महालक्ष्मी के घर जाने का फैसला किया।
युवती की मां और भाई को आसपास के लोगों ने फोन कर घर से बदबू आने की जानकारी दी थी। जिसके बाद वे दोनों पहुंचे तो हत्या की बात सामने आई। घर का ताला तोड़ा गया। पुलिस के अनुसार बॉडी के टुकड़े पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को मीना राणा अपनी दूसरी बेटी लक्ष्मी और दामाद इमरान के साथ व्यालिकावल स्थित अपार्टमेंट में पहुंची। महालक्ष्मी के फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद उन्होंने दूसरी चाबी अरेंज की और गेट खोल दिया। मीना ने बताया कि अपार्टमेंट पूरी तरह से बिखरा हुआ था, कपड़े, चप्पल, बैग और सूटकेस लिविंग रूम में फेंके हुए थे। फ्रीज के पास खूने के धब्बों के साथ कुछ कीड़े रेंगते हुए दिखे। फिर फ्रीज खोलते ही वह सदमे में आ गई और अपने दामाद इमरान को बताया। इमरान ने तुरंत पुलिस को फोन किया।
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि महिला की हत्या के मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इस केस में सभी एंगल से जांच की जा रही है। मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। वह एक बाहरी व्यक्ति है। हम अभी और जानकारी नहीं दे सकते, क्योंकि इससे आरोपी को मदद मिल सकती है। इस मामले में राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि पुलिस को महिला की मौत के संबंध में कई साक्ष्य मिले हैं, मगर इस बारे में बताना मुश्किल है।
हत्यारे ने सभी टुकड़ों को फ्रिज में रखा और कमरे को ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि वारदात 10 से 15 दिन पहले की है। पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या मानकर चल रही है। दिल्ली में श्रद्धा वॉल्कर नाम की एक लड़की की दो साल पहले ऐसे ही प्रेमी ने हत्या की थी। उसने 36 टुकड़े कर बॉडी जंगल में फेंकी थी। अब ऐसा ही मामला मल्लेश्वरम के वयालिकावल थाना इलाके में सामने आया है। जिस युवती का मर्डर हुआ है, वह 25-26 साल की बताई जा रही है।वयालिकावल और शेषाद्रिपुरम पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। विनायक नगर इलाके के तीन मंजिला मकान के पहले तल पर वारदात सामने आई है। युवती की पहचान महालक्ष्मी के तौर पर हुई है।जो उसके पति के साथ नेलमंगला में रहता है। लेकिन महिला वयालिकावल में अकेली रहती थी। हत्यारे ने बॉडी के टुकड़े रखे, वह 165 लीटर का सिंगल डोर फ्रिज है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन से इस घर से बदबू आ रही थी। युवती दूसरे राज्य की रहने वाली थी। जो इस मकान में 3 महीने पहले ही किराये पर रहने आई थी। पुलिस आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
युवती अपने पति से अलग रह रही थी। घर के मालिक का नाम जयराम है। महिला को एक लड़का छोड़ने और लेने के लिए आता था। पुलिस को शक है कि हत्या उसी ने की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।