उत्तर प्रदेश

एक वोट से कर्फ्यू तो एक से निकलती है कांवड़ यात्रा, सपा,बसपा और कांग्रेस परिवारवाद तक ही सीमित: सीएम योगी

अमरोहा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अमरोहा पहुंचे।हाईवे स्थित वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में वासुदेव तीर्थ स्थल को नमन करते हुए सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत की।अमरोहा के ढोलक का नाम लेते हुए सीएम ने कहा कि जिस तरह से कोई भी मांगलिक कार्यक्रम अमरोहा की ढोलक के बिना अधूरा है, उसी तरह लोकतंत्र का यह पर्व भी अमरोहावासियों के मतदान के बिना अधूरा ही है। 

 

सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की बड़ी अहमियत है। एक वोट जहां कर्फ्यू लगा देता है, वहीं एक वोट ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा भी निकलवाता है। सीएम ने कहा कि 2014 से पहले देश के अलग हालात थे, अब देश की तस्वीर बदल रही है। भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।विकास के साथ आस्था का संगम और भी दृढ़ हो रहा है।अयोध्या का मंदिर इसकी मिसाल है। 

 

सीएम ने कहा कि 2014 से पहले सपा, बसपा और कांग्रेस परिवार और अपना विकास करते थे।उसके बाद से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। वह पूरे देश को अपना परिवार मान कर कार्य कर रहें हैं। किसान, महिला, मजदूर सबका सम्मान बढ़ा है। नक्सलवाद, आतंकवाद पूरी तरह खत्म हो गया है।

 

चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि भाजपा उनकी विचारधारा को लेकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसान, प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। वह कहते थे कि देश के विकास का रास्ता खेत खलिहान से होकर गुजरता है।सरकार ने किसानों के हितों को लेकर लगातार काम किया है। सीएम ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सभी दल परिवारवाद तक सीमित होकर रह गए, लेकिन मोदी ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम किया है।

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार बिना तुष्टिकरण कार्य कर रही है। पुरानी सरकारों ने आस्था के साथ खिलवाड़ कर कांवड़ यात्रा नहीं निकलने दी जाती थी,लेकिन अब हर वर्ग और समाज की आस्था का सम्मान किया जाता है। सीएम ने कहा कि सरकार समस्या नही बल्कि समाधान के लिए होनी चाहिए। सीएम ने सम्मेलन के दौरान कंवर सिंह तंवर के लिए वोट की अपील की। साथ ही प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से समाज को जागरूक कर अधिक से अधिक वोट करने की अपील भी की।

विज्ञापन के लिए संपर्क – 7275137271

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page