उत्तर प्रदेश

एक और वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात,आगरा से वाराणसी चलेगी वंदे भारत,सात घंटे में होगा पूरा होगा सफर –

आगरा:- तीन दिन में आगरा रेल मंडल को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई है।रेलवे बोर्ड ने आगरा से वाराणसी वंदे भारत के संचालन को मंजूरी दे दी है। 573 किलोमीटर की दूरी सात घंटे में तय होगी।अभी इस दूरी को तय करने में दस घंटे से अधिक का समय लगता है।मंडल की यह चौथी वंदे भारत होगी। इसकी औसत गति 81.86 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।रेलवे द्वारा जल्द ही ट्रेन का किराया और संचालन की तारीख घोषित की जाएगी।इसके चलने से आगरा के पर्यटन को पंख लगेंगे। 

 

काफी समय से थी मांग –

प्रयागराज,अयोध्या और वाराणसी के लिए लंबे समय से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मांग की जा रही थी।आगरा रेल मंडल प्रशासन ने हाल ही में अयोध्या और वाराणसी वंदे भारत का प्रस्ताव भेजा था। मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक (सीपीटीएम) बसंत कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं।आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से वंदे भारत सुबह छह बजे चलेगी और दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी स्टेशन से दोपहर 3.20 बजे चलेगी और रात 10.22 बजे आगरा पहुंचेगी। ट्रेन प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला स्टेशन में रुकेगी। ट्रेन की अधिकतम गति 160 किमी और औसत गति 81.86 किलोमीटर होगी।

 

छह दिन चलेगी उदयपुर वंदे भारत –

आगरा रेल मंडल की यह चौथी वंदे भारत है।तीसरी वंदे भारत का संचालन दो सितंबर को उदयपुर-आगरा कैंट वंदे भारत का संचालन शुरू हुआ है। वंदे भारत शुक्रवार को छोड़कर छह दिन चलेगी।उत्तर मध्य रेलवे की वंदे भारत पहली ट्रेन है।इसका मरम्मत कार्य आगरा में होगा। 

 

मंडल में कब कौन सी वंदे भारत चली –

पहली वंदे भारत, अप्रैल 2023 में रानी कमलापति भोपाल से हजरत निजामुद्दीन दूसरी वंदे भारत,मार्च 2024 में हजरत निजामु्द्दीन से खजुराहो तीसरी वंदे भारत, दो सितंबर 2024 में उदयपुर से आगरा कैंट चौथी वंदे भारत, जल्द ही वाराणसी से आगरा कैंट।

 

12 कोच होंगे –

वाराणसी से आगरा चलने वाली वंदे भारत में 12 कोच होंगे। इसमें दस कोच चेयरकार श्रेणी और दो कोच एग्जीक्यूटिव श्रेणी के होंगे। एक चेयरकार कोच में 78 और एक एग्जीक्यूटिव कोच में 56 सीट होती है।

 

हर दिन आते हैं हजारों पर्यटक –

वाराणसी और प्रयागराज से हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक आगरा आते हैं।यह पर्यटक ताजमहल,फतेहपुर सीकरी सहित अन्य पर्यटक स्थल जाते हैं।पर्यटन उद्यमियों द्वारा लंबे समय से आगरा-वाराणसी वंदे भारत के संचालन की मांग की जा रही थी।वहीं अब आगरा से प्रयागराज वंदे भारत नहीं चलेगी। अगले साल प्रयागराज में महाकुंभ मेला होने जा रहा है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वंदे भारत में यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं होगी।

 

पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी –

जल्द ही आगरा कैंट स्टेशन में कार्यक्रम होगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। यह कार्यक्रम आगरा में होगा या फिर नई दिल्ली में। इसे जल्द तय किया जाएगा।

 

वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का समय आगरा से वाराणसी के लिए-

आगरा कैंट : सुबह छह बजे रवानगी – टूंडला : सुबह 6.48 बजे आगमन, 6.50 बजे प्रस्थान – इटावा जंक्शन : सुबह 7.40 बजे आगमन, 7.42 बजे प्रस्थान – कानपुर सेंट्रल : सुबह 9.15 बजे आगमन, 9.20 बजे प्रस्थान – प्रयागराज जंक्शन : सुबह 11.25 बजे आगमन, 11.30 बजे प्रस्थान – वाराणसी जंक्शन : दोपहर एक बजे पहुंचना।

 

वाराणसी से आगरा के लिए –

वाराणसी जंक्शन : दोपहर 3.20 बजे प्रस्थान – प्रयागराज जंक्शन : 4.50 बजे आगमन, 4.55 बजे प्रस्थान – कानपुर सेंट्रल : 6.57 बजे आगमन, 7.02 बजे प्रस्थान – इटावा जंक्शन : रात 8.17 बजे आगमन, 8.19 बजे प्रस्थान – टूंडला जंक्शन : 9.32 बजे आगमन, 9.34 बजे प्रस्थान – आगरा कैंट स्टेशन : 10.20 बजे पहुंचना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page