
उज्जैन:- धुलेंडी के अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्मारती के दौरान आग लग गई। इसकी चपेट में आकर पांच पुजारी झुलस गए। करीब 6 दर्शनार्थी भी आग से झुलसे हैं। इस घटना के दौरान सीएम मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मंदिर में मौजूद थे। दोनों भस्मारती दर्शन करने गए थे। दोनों सुरक्षित हैं।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार आग उस समय लगी जब धुलेंडी पर्व मनाने के दौरान रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान पुजारी कपूर से महाकाल की आरती भी कर रहे थे। इस दौरान अचानक आग भभकी और ऊपर लगे फ्लैक्स को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि इसका जलता हुआ हिस्सा नीचे आ गिरा।