वाराणसीपूर्वांचल
Trending

बिजली कर्मियों का निजीकरण के खिलाफ आज 377वें दिन भी आंदोलन जारी रहा –

 

 

✍️नवीन तिवारी

वाराणसी:-  वाराणसी,अधीक्षण अभियंता कार्यालय सिगरा पर पेंशनर्स, नियमित व संविदा कर्मियों ने स्मार्ट मीटर (L.M.V.-10) लगाए जाने और संविदाकर्मियों की छंटनी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वही संघर्ष समिति ने बताया कि संविदाकर्मियों की छंटनी रोकने और पेंशनर्स-कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रबंध निदेशक को संयुक्त मांग पत्र भेजा जाएगा। इसी मुद्दे पर किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों के साथ 14 दिसंबर को दिल्ली में बड़ी बैठक होगी, जिसमें निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ विस्तृत रणनीति घोषित की जाएगी।वही सभा में मौजूद,ए.के. सिंह, अतीन गांगुली, आर.के. वाही, ई. अवधेश मिश्रा, ओ.पी. सिंह, अंकुर पाण्डेय, हेमंत श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह,अभिषेक शुक्ला, आशुतोष पाण्डेय, जिउतलाल, के.पी. दुबे, सुरेशचंद, राजेश श्रीवास्तव,गुलशन कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page