प्रयागराज
Trending

अस्पताल संचालक पर बदमाशों ने चलती कार रोककर किया हमला,पुलिस जांच में जुट –

 

 

प्रयागराज :- फाफामऊ में प्रभा हॉस्पिटल के संचालक विनय प्रताप मौर्या का आरोप है की उनके साथ लूट का प्रयास किया गया। घटना 3 जून 2025 को दोपहर करीब 2 बजे की है। डॉक्टर मौर्या अपने हॉस्पिटल शांतिपूरम से सोरांव जा रहे थे।

बीबीएस स्कूल के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार 4-5 बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया। बदमाशों ने कार पर ईंट-पत्थर से हमला किया और पैसों की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने डॉक्टर के गले से सोने की चेन छीन ली। हमलावरों ने कार के सभी शीशे तोड़ दिए।

ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा होती देख बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। डॉक्टर मौर्या ने एक बाइक का नंबर UP-70-BB-9607 नोट कर लिया। हमले में उनके हाथों में चोटें आई हैं।

पीड़ित ने 112 पीआरबी को सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर मौर्या और उनका परिवार सहमा हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हमलावरों की गिरफ्तारी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page