Uncategorized

अयोध्या से आये अक्षत बाँट कर दिया जायेगा श्री राममन्दिर हेतु आमंत्रण

बांदा विश्व हिन्दू परिषद जिला बाँदा द्वारा श्री राममन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व बाँदा चित्रकूट विभाग में अयोध्या से आये हुए पूजित अक्षत कलश को  संघ कार्यालय से लाकर ढोल बाजो के साथ नगर भ्रमण कर दर्शन हेतु महेश्वरी देवी मंदिर में रखा गया।

   इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज जी,जिला प्रचारक अनुराग जी,विभाग अध्यक्ष अशोक ओमर जी प्रमुख रूप से रहे।

   विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी जी ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में राममन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बाँदा जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में 15 दिसंबर से विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल पदाधिकारियों द्वारा अक्षत वितरित कर राममन्दिर के भव्य कार्यक्रम में पहुँचने हेतु आमंत्रण दिया जायेगा।

   कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद जिला उपाध्यक्ष रेखा भटनागर जी,विभाग मठ मन्दिर प्रमुख शान्तनु चतुर्वेदी ,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी जी,जिला कोषाध्यक्ष रविमोहन ,धर्म प्रसार प्रमुख विमल निगम,सह धर्म प्रसार प्रमुख अभिषेक पाण्डेय जी,जिला गोरक्षा प्रमुख अनिल बजरंगी,राजेश गिरी ,नगर अध्यक्ष सन्नी धुरिया,नगर मंत्री मनीष मंगल,नगर उपाध्यक्ष सुमित सोनी,नगर सत्संग प्रमुख राजेंद्र शास्त्री जी,जिला संयोजक के पी प्रजापति ,सह संयोजक देवराज राजपूत ,सह सुरक्षा प्रमुख सचिन सोनकर,जिला सह ,नगर संयोजक अक्षत रूपलिहा सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page