लखनऊ
Trending

अपरहण कर हत्या करने वाले 2 आरोपी हुए गिरफ्तार –

लखनऊ:– पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर व पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी पंकज कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त कैंट अभय प्रताप मल्ल के नेतृत्व में थाना आशियाना पुलिस को मिली सफलता। अपरहण कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

    आपको बताते हैं अभियुक्तों द्वारा वादी सिद्धार्थ नरूला के पिता का अपहरण कर मार देने के संबंध में वादी ने थाना आशियाना में 13.8.2024 को एक लिखित शिकायत दी थी, जिसपर थाना आशियाना ने धारा 103(1)/140(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। 

    थाना आशियाना पुलिस द्वारा पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी एवं सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अभियुक्त सुखविंदर सिंह उर्फ विक्की व अजीत सिंह उर्फ टीटू, जो की 55 च/115 रामनगर आलमबाग थाना मानक नगर में रहते थे, को मुखबिर खास की सूचना पर देवीखेड़ा तिराहा के पास थाना आशियाना से गिरफ्तार किया गया। 

    मृत्यु की मोटरसाइकिल UP 32 BX 3361 प्लैटिना को अभियुक्तों ने झाड़ी में देवीखेड़ा तिराहा से आगे 100 – 150 मीटर पर छुपा दिया है, जिसे पुलिस ने अभियुक्तों के बताए हुए पते पर जाकर बरामद कर लिया। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त UP 32 FV 4988 पल्सर जिसे मृतक के शव को इंदिरा नहर में फेंकने के लिए प्रयोग किया गया था, मृतक को मारने के लिए जो रस्सी उपयोग की गई थी, दो रेनकोट, दो सोफा व एक प्लास्टिक की बोरी बरामद कर ली गई। 

    अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस को मृतक का शव भी बरामद कर लिया गया। आपको बता दें पुलिस को शव रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नहर से बरामद किया गया। 

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, एसआई सफात उल्लाह, एसआई राजू यादव, एसआई अग्रचारी, एसआई आरजू सिंह, एसआई आदर्श सिंह, एसआई नीलम सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, अशोक शर्मा, अखिलेश राय व रितु सिंह शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page