वाराणसी

अपने उग्र रूप में मां गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर, छत पर जल रही चिताएं –

वाराणसी:- गंगा इस समय उफान पर हैं। 8 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। गंगा का जलस्तर बुधवार की सुबह 68.02 मीटर रिकार्ड किया गया। यह चेतावनी बिंदु से महज दो मीटर नीचे है। यदि जलस्तर में वृद्धि की यही रफ्तार रही तो कुछ घंटों में ही पानी चेतावनी बिंदु को छू लेगा। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती इलाकों में दुश्वारी बढ़ गई है। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। 

 

गंगा के जलस्तर में पिछले चार दिनों से वृद्धि हो रही है। बुधवार को 8 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। गंगा के पानी में घाट डूबने लगे हैं। ऐसे में पांचवीं बार दशाश्वमेध घाट पर आरती का स्थल बदलना पड़ा। अब छत पर गंगा आऱती हो रही है। वहीं मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर भी शवदाह स्थल बदलने पड़े हैं। मणिकर्णिका पर चिताएं छत पर जलाई जा रही हैं। 

 

गंगा तट पर स्थित मंदिरों में पानी घुस गया है। कई मंदिर डूब चुके हैं। वहीं घाटों पर रहने वाले पंडे-पुरोहितों के लिए भी दुश्वारी बढ़ गई है। जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। जलपुलिस, एनडीआरएफ व पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। घाटों पर जाने वाले लोगों को आगाह किया जा रहा है। प्रशासन ने बाढ़ की चुनौती से निबटने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page