Uncategorized

अन्तर्जनपदीय लुटेरो के साथ पुलिस मुठभेड़ 

 

आजमगढ़ कोतवाली वादी मुकदमा सुभाष चन्द पाण्डेय पुत्र नाथ पाण्डेय ग्रा0 हीरापट्टी (डिफेस कालोनी) आजमगढ़ की पत्नी सुबह घर के सामने झाडू लगा रही थी कि 02 अज्ञात व्यक्ति आये और वादी पत्नी को धक्का देकर कान की बाली और गले से सोने की चेन खीच कर भाग गये, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 103/24 धारा 392 भादवि0 पंजीकृत किया गया।

वादिनी मुकदमा सुषमा यादव दोपहर में अपने बच्चों को स्कुल से लेकर घर आ रही थी कि रास्तें में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश वादिनी के गले से सोने की चेन छिन कर भाग गये। जिसके सम्बन्ध में थाना जीयनपुर में मु0अ0सं0- 790/2023 धारा 392 भादवि0 पंजीकृत कर किया गया था।

जनपद में लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा इस तरह के अपराध कारित करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिये प्र0नि0 कोतवाली शशिमौली पाण्डेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

घटना के अनावरण हेतु आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाये गये सीसीटीवी कैमरो का लगभग 120 किलो मीटर तक अवलोकन किया गया।

प्र0नि0 कोतवाली शशिमौली पाण्डेय मय हमराह को सूचना मिली कि उपरोक्त घटनाओं को कारित करने वाले गैंग का सदस्य किसी घटना को कारित करने के उद्देश्य से सर्विस लेन कटहटा के पास से गुजरने वाला है। इस सूचना पर प्र0नि0 कोतवाली शशिमौली, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल, उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह द्वारा कटहटा पर चेकिंग प्रारम्भ की गयी, समय करीब 21:55 बजे 01 मोटर साइकिल सवार आता दिखाई दिया जिसे रुकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार पीछे मोडकर भागने के प्रयास मे फिसलकर गिर गया। उक्त बदमाश अपने आप को पुलिस से घिरता देखकर पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगा। पुलिस बल द्वारा पर्याप्त चेतावनी के बाद भी फायरिंग की गयी जिसके पश्चात पुलिस बल आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी।

➡ घायल बदमाश की पहचान शोभित उर्फ कल्लू गौतम पुत्र गोविन्द्र निवासी दुधली पोस्ट झिंझाना थाना झिंझाना जनपद शामली उम्र 26 वर्ष के रुप में हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल आजमगढ़ रवाना किया गया।

➡ अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमन्चा, 02 खोखा कारतुस, 02 जिन्दा कारतुस 315 बोर, 30000/- रुपये व मोटर साइकिल बरामद हुआ।

➡ गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 122/2024 धारा 307 भादवि व 3 /25 शस्त्र अधि पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसका एक गैंग है जिसमें 03 लोग 1. सोभित उर्फ कल्लु पुत्र गोविन्द निवासी दूधली थाना झिन्झाना जनपद शामली, 2. सुमित पुत्र राजु निवासी जटान खानपुर थाना झिन्झाना जनपद शामली, 3. कपिल पुत्र वेद प्रकाश छोटा खानपुर डेरा भगीरथ थाना झीन्झाना जनपद शामली सम्मिलित है। अभियुक्त व उसके साथी घूम-फिर कर एकान्त गलियों में जाकर लोगों से नाम पता पूछने के बहाने महिलाओं के पहने हुये जेवर को जबरदस्ती छिनकर भाग जाते है।

➡ उपरोक्त गैंग ने आजमगढ़ के आलावा जनपद देवरिया, सन्तकबीर नगर में भी लूट की घटनाएं कारित किये है।

 

बरामदगी- 01 देशी तमन्चा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतुस 315 बोर, कुल 30000/- रुपये, 01 मोटर साइकिल।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 122/2024 धारा 307 भादवि व 3 /25 शस्त्र अधि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त- शोभित उर्फ कल्लू गौतम पुत्र गोविन्द्र निवासी दुधली पोस्ट झिंझाना थाना झिंझाना जनपद शामली उम्र 26 वर्ष।

आपराधिक इतिहास-

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद

1 1052/2018 379/411 भादवि खलीलाबाद सन्तकबीर नगर

2 790/23 392/411 जीयनपुर आजमगढ़

3 103/24 392/411 कोतवाली आजमगढ़

4 122/24 307 भादवि व 3 /25 शस्त्र अधि कोतवाली आजमगढ़

5 570/19 41,411,419,420,467,468,471 भादवि कोतवाली देवरिया

6 571/19 8/20 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली देवरिया

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम– प्र0नि0 कोतवाली शशिमौली पाण्डेय, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल, उ0नि0 अनुपम जायसवाल, हे0कां0 विनीत दूबे, कां0 पंकज कुमार सिंह, कां0 आसुतोष दूबे, कां0 कृष्णानन्द भारती थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page